
महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री अनिता भदेल 28 मार्च (बुधवार) को नीमकाथाना आएंगी। वे अजमेर से प्रातः 8 बजे प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे नीमकाथाना पहुंचेंगी तथा धनलक्ष्मी महिला समृद्धि केन्द्र का शिलान्यास एवं सामूहिक बेटी जन्मोत्सव समारोह में भाग लेंगी। इसके बाद विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगी। वे नीमकाथाना से सायं 4 बजे अजमेर के लिए प्रस्थान कर जाएंगी।