चुरूताजा खबर

अब जय यादव होंगे चूरू एसपी: लोकेन्द्र दादरवाल होंगे एएसपी

कार्मिक विभाग ने देर रात जारी की ट्रांसफर लिस्ट

चूरु, [सुभाष प्रजापत ] राज्य सरकार ने मंगलवार देर रात भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। इनमें जय यादव को चूरू एसपी लगाया गया है। वहीं, लोकेंद्र दादरवाल को चूरू एएसपी लगाया गया है।संयुक्त शासन सचिव कनिष्का कटारिया के अनुसार अब चूरू के एसपी जय यादव होंगे। जय यादव का कुचामन से चूरू ट्रांसफर किया गया है। वहीं, चूरू एसपी राजेन्द्र कुमार मीणा को डीडवाना कुचामन भेजा गया है। दूसरी ओर एएसपी लोकेन्द्र दादरवाल का उदयपुर शहर एएसपी से चूरू ट्रांसफर किया गया है। लोकेन्द्र दादरवाल अब चूरू एएसपी का पदभार संभालेंगे।

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के समय चूरू एसपी राजेश मीणा की जगह प्रवीण नायक नूनावत को चूरू लगाया गया था। जिनकी जगह 17 फरवरी को ही एएसपी से प्रमोशन होकर आए राजेन्द्र कुमार मीणा ने चूरू एसपी का पदभार संभाला था। मगर पदभार संभालने के करीब 11 दिन बाद ही मीणा का ट्रांसफर कर दिया गया है। उनकी जगह अब चूरू में एसपी का पदभार जय यादव संभालेंगे।

Related Articles

Back to top button