चुरूताजा खबरराजनीति

पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानव दर्शन समग्र समाज का वास्तविक चित्रण है – इंदौरिया

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] भाजपा शहर मंडल के कार्यकर्ताओं ने सूर्य सिनेमा हॉल के सामने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 107 वीं जयंती शहर मंडल अध्यक्ष अरविंद इंदौरिया के नेतृत्व में समारोह पूर्वक मनाई ।भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रपट पर धूप अगरबत्ती कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया।इस अवसर पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अरविंद इंदौरिया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानव दर्शन समग्र समाज का चित्रण है, जिसमें उन्होंने एक राष्ट्र के रूप में भारत की चेतना को दर्शाते हुए समाज के प्रत्येक व्यक्ति के सर्वांगीण विकास की बात कही है।

भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रमेश कुमार पारीक, महामंत्री भरत सैनी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मोहनलाल बबेरवाल, राजकुमार सोनी, अल्पसंख्यक मोर्चा के नूर मोहम्मद ने संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए विपरीत परिस्थितियों में काम करते हुए लक्ष्य प्राप्ति का एकमात्र साधन है ।इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष मनोज हारित, मंत्री नारायण दायमा, शक्ति केंद्र संयोजक पूर्णमल दादरवाल, पार्षद नंदकिशोर भार्गव, हीरालाल स्वामी, अनुप पीपलवा, शंकरलाल कम्मा, पवन तिवारी, सुधीर शर्मा, संतोष कुमार जोशी, कालूराम भार्गव, राजकुमार जांगिड़, महेश रक्षक, मोहम्मद आसिफ सहीत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे ।कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री रामकिशन माटोलिया ने किया ।

Related Articles

Back to top button