झुंझुनूताजा खबर

पेड़ व परिंडे लगाकर मनाया विश्व पृथ्वी दिवस

आदर्श समाज समिति इंडिया ने

सूूरजगढ़, आज बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर आदर्श समाज समिति इंडिया द्वारा पेड़ और पक्षियों के लिए परिंडे लगाकर पर्यावरण और प्रकृति को बचाने का संदेश दिया गया। विश्व पृथ्वी दिवस पर आदर्श समाज समिति इंडिया द्वारा पर्यावरण को बचाने और पृथ्वी को हरा भरा बनाने के लिए आज से वृक्षारोपण का अभियान शुरू किया। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी ने बताया कि हम भारतवासी धरती को भारत माता कहकर संबोधित करते हैं। यह धरती हमारी माता के समान है, जिससे हमें भोजन, पानी, वायु, सब कुछ इसी धरती से मिलता है। ऐसे में हम सब का यह कर्तव्य बनता है कि इस धरती की रक्षा करें। प्रकृति ने हमें सूर्य, चांद, हवा, जल, धरती, नदियां, तालाब, पहाड़, हरे-भरे वन, समुद्र, खनिज, संपदा धरोहर के रूप में हमारी सहायता के लिए प्रदान किए हैं जो कि एक निश्चित और सीमित मात्रा में हैं। यदि हम अपने भौतिक साधनों की पूर्ति के लिए पृथ्वी का ऐसे ही दोहन करते रहेंगे तो निश्चित ही एक दिन ऐसा समय आयेगा कि यह चीजें खत्म भी हो सकती हैं। इन प्राकृतिक चीजों के खत्म होने से प्रकृति में असंतुलन पैदा हो सकता है, जिसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ सकता है। विश्व पृथ्वी दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को पेड़ पौधे लगाने व पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। लोगों को कम प्रदूषण करने, पॉलिथीन का कम उपयोग करने, साफ सफाई रखने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। स्वच्छता कार्यक्रम चलाकर धरती को स्वच्छ और सुंदर बना सकते हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए पिछले कई वर्षों से प्रयास हो रहे थे। ज्यादातर सिर्फ औपचारिक थे। कोरोना वायरस ने कहर बरपाया तो लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गये। सभी गतिविधियां ठप हो गई। पूरे विश्व को इससे आर्थिक नुकसान हुआ है, पर एक बड़ा फायदा भी हो रहा है धरती को नया जीवन मिल रहा है। न सिर्फ हवा बल्कि पानी भी साफ हो गया है। चिड़ियों की चहचहाहट बढ़ गई है। प्रकृति और पर्यावरण को बचाने के लिए आदर्श समाज समिति इंडिया द्वारा आज से एक अभियान शुरू किया गया है जो पूरे देश में चलाया जायेगा। विश्व पृथ्वी दिवस पर पक्षियों के लिए परिंडे लगाने और वृक्षारोपण अभियान में राजेंद्र कुमार, संजय कुमार, सुनील, सतीश कुमार, पिंकी, रवि कुमार, सोनू, अमित कुमार, अंजू गांधी आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button