झुंझुनूताजा खबरराजनीति

जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा को राहुल गांधी ने सौंपा पहचान पत्र

हजारों गाड़ियों के काफिले से पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ता जयपुर

झुंझुनूं,जयपुर में हुए राज्य स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में झुंझुनूं जिले से जिला कांग्रेस कमेटी के अगुवाई में हजारों गाड़ियों से 10 हजार से अधिक कार्यकर्ता जयपुर पहुंचे। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष सांसद राहुल गांधी ने खुद मंच पर झुंझुनूं जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा को बुलाकर उन्हें पहचान पत्र प्रदान किया। वहीं कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी काजी निजामुद्दीन ने संगठनात्मक रूप से सर्वश्रेष्ठ कार्य करने पर सुंडा को गले ​लगाकर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इससे पहले जिले की सातों विधानसभाओं में से प्रत्येक विधानसभा से गाड़ियों के काफिले सहित टिकट की दावेदारी करने वाले सभी कांग्रेस जन समर्थकों को लेकर जयपुर पहुंचे। ब्लॉक अध्यक्ष सुमेर सिंह महला गिडानिया, अजमत अली झुंझुनूं, नवीन खेदड़ गुढ़ागौड़जी, बाबूलाल सैनी उदयपुरवाटी, संजय सैनी नवलगढ़, सुरेश मेघवाल मुकुंदगढ़, किरोड़ीमल पायल मंडावा, यज्ञपाल अलसीसर, राजकुमार फौजी पिलानी, मेहर कटारिया चिड़ावा, विकास सिंह सूरजगढ़, महावीरसिंह यादव बुहाना, गोकुलचंद सैनी खेतड़ी प्रथम, ग्यारसीलाल खेतड़ी द्वितीय और बूथ अध्यक्ष सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे, राहुल गांधी, राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर रंधावा, सीएम अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा सहित वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को सुनने जयपुर पहुंचे। कार्यकर्ता सम्मेलन में जाते समय सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा के नेतृत्व में टाटियावास टोल के आगे स्वागत किया गया एवं चाय पानी की व्यवस्था की गई और जिले की सभी विधानसभाओं से आए हुए कार्यकर्ताओं के वाहनों की एंट्री कर पीसीसी को सौंपने के लिए सूची तैयार की गई।

जिला कांग्रेस कमेटी के सभी सदस्य भी पहुंचे
जिला प्रवक्ता संतोष सैनी व शहबाज फारुकी ने बताया कि जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा के नेतृत्व में कार्यकारिणी के सभी सदस्य कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने जयपुर पहुंचे। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव खालिद हुसैन, कोषाध्यक्ष संजय जखोड़िया, जिला उपाध्यक्ष पवन पुजारी, सत्यनारायण सैनी, गोकुलचंद सैनी, राजकुमार ढाका, रविंद्र भडाना, अकबर खान, सुशील खीचड़, मानसिंह सहारण, सुभाष शर्मा, हाजी अब्दुल अजीज, जिला महासचिव नवाब अली घोषी, एडवोकेट श्रवण सैनी, डॉ. मुकेश बागड़ी, रोहिताश तंवर, अयूब भाटी, जगदीश पूनियां, चुन्नीलाल चनेजा, आकाश चौधरी, फतेहसिंह शेखावत, अदनान खत्री, युनूस गौरी, जिला सचिव राजेश जैदिया, सुभाष भांबू, अजय तसीड़, मंगलचंद सैनी, रामकरण सैनी, अमीचंद सिंघल, विनोद कुलहरि, मातादीन शर्मा, मोहन शर्मा, नरेंद्र लमोरिया, जोगेंद्र भालोठिया, आजाद अली, प्यारेलाल मीणा, सोशल मीडिया प्रभारी मोहम्मद सलीम व राहुल चाहर समर्थकों सहित पहुंचे।

अग्रिम संगठनों ने भी निभाई भागीदारी
कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष लीलाधर सैनी, ओबीसी प्रकोष्ठ के समन्वयक सत्येंद्र यादव, कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष हारून लालपुर के नेतृत्व में हमीद अलसीसर, जीवन सिंह, राजेंद्र सिंह, अजय कुमार नेताजी, सत्यवीर महारानियां, बाबूलाल टाइगर, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील झाझड़िया, यूथ कांग्रेस उदयपुरवाटी विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मातवा, पंचायती राज संगठन जिला अध्यक्ष राजकुमार राठी, शांति एवं अहिंसा विभाग संयोजक मुरारी सैनी भी अपनी टीम सहित पहुंचे।

जनप्रतिनिधि भी पहुंचे जयपुर
मंडावा नगर पालिका अध्यक्ष नरेश सोनी, पूर्व अध्यक्ष सज्जन मिश्रा, बिसाऊ नगर पालिका अध्यक्ष मुस्ताक खां, बिसाऊ नगर कांग्रेस अध्यक्ष अयूब खां, मंडावा प्रधान शारदा देवठिया, अलसीसर प्रधान घासीराम पूनियां, पीसीसी सदस्य सलीम सिगड़ी, पंसस दिनेश झाझड़िया, चिड़ावा नगर पालिका अध्यक्ष सुमित्रा सैनी, विद्या विहार नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रोहिताश रणवां, बुहाना प्रधान हरिकिशन यादव, सिंघाना नगर पालिका अध्यक्ष विजय शर्मा, नवलगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष शोएब खत्री, मुकंदगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष मनीष चौधरी भी कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने जयपुर पहुंचे।

Related Articles

Back to top button