चुरूताजा खबरराजनीति

टिकूराम सिहाग ने की भाजपा की सदस्यता स्वीकार

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] राष्ट्रीय राज मार्ग स्थित बाबा रामदेव होटल में भाजपा की राष्ट्रवादी निति से प्रभावित होकर अनेक कांग्रेसजनो ने भाजपा पार्टी की सदस्यता स्वीकार की। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ व भाजपा जिलाध्यक्ष हरलाल सहारण ने टिकूराम सिहाग, धर्माराम चोधरी, नबू खां, मेवराम अध्यापक, दिपक सिहाग, रिछपाल भांभू, महेन्द्र रतननगर, युनुस खां देपालसर, टीकूराम रूयल खासोली, महावीर रूयल, शिशराम रूयल, रणवीर रूयल, बिरजाराम मेघवाल, राकेश प्रजापत, प्रदीप प्रजापत,कृष्ण कुमार, प्रताप रूयल, को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर सदस्यता ग्रहण करवाई।कार्यक्रम की अध्यक्षता सहनाली बड़ी के धर्माराम चौधरी ने की। इस अवसर पर बोलते हुऐ नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि आज भाजपा की नितियों से प्रभावित होकर अन्य पार्टीयो के कार्यकर्ता भाजपा में शामिल होकर देश के विकास में अपना योगदान दे रहे है। उन्होने कहा अपनी पुरानी पार्टी को छोड़ना कोई आसान काम नही है परन्तु जिस प्रकार देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस ने वोट बैक की राजनिती कर समाज को विखण्डित किया है इससे अनेक राष्ट्रवादी लोग इस पार्टी को छोड़़कर भाजपा के विशाल परिवार मे ंशामिल हो रहे है।

उन्होने इन कार्यकर्ताओ का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुऐ कहा कि आपके मान सम्मान का हमेशा ध्यान रखा जायेगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हरलाल सहारण ने सभी नये कार्यकर्ताओ का स्वागत करते हुऐ कहा कि आपके भाजपा परिवार में शामिल होने से भाजपा ओर भी सशक्त होगी और आपकी परिश्रम व मेहनत का लाभ पार्टी को मिलेगा। उन्होने कहा कि आज कांग्रेस में किसी कार्यकर्ता का सम्मान नही है। यह पार्टी केवल पैसे के दम पर राजनिती करती है। जबकि भाजपा में कार्यकर्ता को मान सम्मान दिया जाता है। उन्होने आशा व्यक्त की कि आने वाले चुनाव में जिले की सभी विधानसभा सीटो पर भाजपा प्रचण्ड बहुमत के साथ विजय हासील करेगी। इस अवसर पर भाजपा नेता चन्द्राराम गुरी, सरंपच कमल रामसरा, पप्पू सिंह, धर्मवीर मेघवाल, मालादान चारण, राकेश प्रजापत, प्रदीप प्रजापत, जगदीश रूयल, दयाल शर्मा, रतनसिंह रामसरा, कुलदीप कल्ला, पूर्व संरपच बजरंग कस्वां, धीरसिंह, सुबेदार हरिशचन्द, विजय कुमार, मुकेश, विधाधर बेरवाल, श्रीचन्द कस्वां, महावीर मील, सुनील ढाका सहित अनेक कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पार्षद प्रतिनिधि राकेश थालोड़ ने किया।

Related Articles

Back to top button