चुरूधर्म कर्म

सादुलपुर में रामनवमी पर्व पर भगवान श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा

रामनवमी पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया गया एवं शहर में श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। रामबास मोहल्ले में स्थित श्रीराम मंदिर से शोभा यात्रा का शुभारंभ थानमठुई धाम के महंत निर्मलनाथ, ददरेवा धाम के महंत कृष्णनाथ, धर्मनाथ, बालकनाथ ने किया। शोभा यात्रा के दौरान संपूर्ण शहर श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हो गया। सैंकड़ों की संख्या में युवक केसरिया ध्वज हाथों में लहराते हुए तथा मोटरसाइकिलों पर सवार होकर भगवान श्रीराम के जयकारों के साथ शोभा यात्रा में चल रहे थे। भगवान श्रीराम मंदिर से शोभा कलश यात्रा एवं केसरिया ध्वज लहराते युवक तथा मोटरसाइकिलों पर सवार युवक भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते हुए तथा भजन-कीर्तन करते कार्यकर्ता रवाना हुए तथा शोभा यात्रा में टे्रक्टरों पर सजी श्रीराम दरबार, शनिदेव, दुर्गा मैया आदि की झांकिया शामिल हुईं। रैली में युवाओं का एक ही नारा गूंजा- हर-हर महादेव-जयश्रीराम, राजतिलक की करो तैयारी-आ रहे हैं भगवां धारी, कतरा-कतरा गूंजेगा श्रीराम के जयकारों से, घर-घर भगवां छाएगा-श्रीराम राज फिर आएगा के नारे लगाते हुए चल रहे थे। शहर में लोग शीतल पेयजल एवं शरबत की व्यवस्था किए हुए थे। इस अवसर पर सांसद राहुल कस्वा, पूर्व सांसद रामसिंह कस्वा, विधायक मनोज न्यांगली, कांग्रेस नेत्री कृष्णा पूनिया, नगरपालिका अध्यक्ष जगदीश बैरासरिया आदि भजन-कीर्तन करते हुए यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई शीतला बाजार में स्थित लक्ष्मीनाथ मंदिर पहुंचकर विसर्जित हुई। विहिप एवं बजरंग दल की ओर से आयोजित कार्यक्रम मेंगंगामाता मंदिर सेवा समिति, सिरस बालाजी सेवा समिति, करणी माता मंदिर रामलीला कमेटी, मनोकामना सिद्ध बालाजी गौसेवा समिति ने भागीदारी निभाई तथा कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा के दौरान शहर में जगह-जगह भगवा ध्वज लगाकर आकर्षक सजावट की गई थी। इसके अलावा शोभा यात्रा में रामेश्वर धाम से लाए गए रामसेतु पत्थरों के श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। वहीं घोड़ों की बग्घी में सजी श्रीराम की झांकी भी सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। शोभा यात्रा में मुस्लिम युवकों ने भी भागीदारी निभाकर भाईचारे का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button