![](https://shekhawatilive.com/wp-content/uploads/2023/03/WhatsApp-Image-2023-03-26-at-7.41.44-PM-750x470.jpg)
कस्बे में निकाली गई विशाल भगवा वाहन रैली एवं शोभायात्रा
हजारों की संख्या में श्रद्धालु हुए शोभायात्रा व भगवा वाहन रैली में शामिल
मुस्लिम समुदाय ने पूरे जोश के साथ जगह-जगह किया रैली का पुष्पवर्षा कर स्वागत
दांता कस्बे में कई जगह मुस्लिम समुदायों ने रैली में शामिल लोगों के लिए की ठंडे पेयजल की व्यवस्था
भगवान श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा कस्बा
एसएचओ मदनलाल कड़वासरा के नेतृत्व में 100 से अधिक पुलिसकर्मी रहे तैनात
रैली में आसपास के दर्जनों गांवों से पहुंचे सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु
दांतारामगढ़, [प्रदीप सैनी ] दांता कस्बे में भगवान श्रीराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में रविवार को विशाल भगवा वाहन रैली एवं शोभायात्रा निकाली गई। भगवा वाहन रैली में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और इस दौरान पूरा दांता कस्बा भगवा रंग में रंगा नजर आया। रैली के दौरान श्रद्धालु नाचते गाते भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरे कस्बे को गुंजायमान कर दिया। दांता की गौशाला से भगवा रैली एवं शोभायात्रा शुरू हुई जो कि कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई बस स्टैंड पर जाकर इसका समापन किया गया। शोभायात्रा का कस्बेवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा के दौरान महिलाओं एवं युवतियों में भी काफी जोश और उत्साह देखने को मिला। इसके साथ ही आसपास के दर्जनों गांवों से भी सैकड़ों की संख्या में लोग दांता पहुंचे और रैली में शामिल हुए।
वही दांता कस्बे में हिंदू मुस्लिम दोनों समुदायों का धार्मिक सौहार्द का उदाहरण देखने को मिला जिसमें भगवा रैली एवं शोभायात्रा का मुस्लिम समुदाय ने भी पूरे जोश के साथ जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और एक दूसरे को बधाई दी इसके साथ ही कई जगह पर मुस्लिम समुदाय ने रैली में शामिल श्रद्धालु के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था कर अनूठी मिसाल पेश की। वही सुरक्षा को लेकर दांतारामगढ़ प्रशासन व पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। दांतारामगढ़ थानाधिकारी मदनलाल कड़वासरा के नेतृत्व में 100 से भी अधिक पुलिसकर्मियों का जाब्ता कस्बे के चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया।