खेत-खलियानचुरूताजा खबर

चूरू के तारानगर क्षेत्र में विकसित होगी स्प्रिंकलर सिंचाई सुविधा

चूरू, चौधरी कुम्भाराम आर्य लिफ्ट कैनाल के तारानगर क्षेत्र (चूरू) में 16187 हैक्टेयर क्षेत्र में स्पि्रंकलर सिंचाई सुविधा विकसित की जाएगी। इसमें लगभग 100 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। स्पि्रंकलर सिंचाई सुविधा विकसित करने के लिए 89.81 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न सिविल और मैकेनिकल कार्य करवाए जाएंगे। साथ ही, 10 करोड़ की राशि स्पि्रंकलर सिंचाई सुविधा के विद्युतीकरण पर व्यय होगी। गहलोत के इस निर्णय से तारानगर क्षेत्र में स्पि्रंकलर सिंचाई से पानी की बचत होगी। उल्लेखनीय है कि गहलोत द्वारा बजट वर्ष 2023-24 में इस संबंध में घोषणा की गई थी।

Related Articles

Back to top button