झुंझुनूताजा खबरराजनीति

रीट परिक्षा धांधली का विरोध कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की निंदा

झुंझुनू भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कड़ी निंदा की गई

झुंझुनूं, रीट परीक्षा में राज्य सरकार द्वारा भारी धांधली के विरोध में जयपुर भाजपा प्रदेश कार्यालय से मुख्यमंत्री आवास तक रैली व प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज करने व अपनी नाकामी को दबाने का प्रयास करने वाली राजस्थान सरकार द्वारा बर्बरता पूर्ण कार्यवाही कर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया को गिरफ्तार करने की कार्यवाही का झुंझुनू भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कड़ी निंदा की गई है। राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पूनिया ने कहा कि गहलोत सरकार ने रीट परीक्षा धांधली में लिप्त नेताओं व अधिकारियों को बचाने के लिए विरोध कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर सैकड़ों कार्यकर्ताओं को भारी चोट पहुंचाई है, इस प्रकार की बर्बरता पूर्ण कार्यवाही राज्य सरकार की तानाशाही को स्पष्ट करती है। भाजपा जिला प्रवक्ता कमल कांत शर्मा ने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही राज्य की गहलोत सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। अपने भ्रष्ट नेताओं व अधिकारियों को बचाने के लिए निर्दोष लोगों पर अत्याचार कर रही है । शर्मा ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं को चोटिल कर अस्पताल पहुंचाने का कार्य करने वाली निर्दयी सरकार का पर्दाफाश होने का समय आ चुका है। जिले के भाजपा कार्यकर्ता इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं और गहलोत सरकार को चेतावनी है कि वह अपनी हरकतों से बाज आए वरना राजस्थान का आमजन इस सरकार को उखाड़ने का कार्य करेगा। इस मौके पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भादर मल स्वामी, पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष इंद्राज सैनी , पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष राकेश शहल, मंडल उपाध्यक्ष विकास पुरोहित , रामनिवास सैनी, महेंद्र सोनी , पार्षद कुलदीप पुनिया ,सरपंच अजीत सिंह भांभू, नगर महामंत्री दिलीप सैनी, विजेंद्र हटवाल, नगर मंत्री जगदीश गोस्वामी, आईटी प्रमुख मनीष सैनी, एससी मोर्चा जिला मंत्री मुकेश नायक, अल्पसंख्यक मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष इमरान राठौड़, नरेंद्र शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया है।

Related Articles

Back to top button