Breaking Liveझुंझुनूताजा खबरनीमकाथानाराजनीतिविशेषवीडियो

Video News – कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती तो बताता गोद लेना किसे कहते है – अशोक गहलोत

उदयपुरवाटी में कांग्रेस का विधायक बनाने पर पूर्व सीएम गहलोत ने जताया आभार

उदयपुरवाटी, राजस्थान प्रदेश में हमारी कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती तो बताता उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र को गोद लेना किसे कहते है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुरवाटी कस्बे के सरकारी स्कूल खैल मैदान में आयोजित लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी बृजेन्द्र ओला के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुये कही। गहलोत ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुये कहा कि सरकार का मुख्य काम जनता के हित में करना होता है। जबकि भाजपा सरकार में बैठे लोग कांग्रेस सरकार की योजनाओं को बंद करने में समय लगा रहे है। बल्कि जनता ने विकास के लिये चूना था, बाधा बनने के लिये भाजपा को नही चुना था। केन्द्र सरकार ने 10 साल में एक भी जनहित का काम नहीं किया है। पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कांग्रेस प्रत्याशी को दी गई टिकट के बारे में भी कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे व सोनिया गांधी ने बृजेन्द्र ओला को सोच समझकर ही टिकट दी है। आप कांग्रेस प्रत्याशी ओला को मजबूती प्रदान करें। सभा को चौमू विधायक शिखा मील बराला, मंडावा विधायक रीटा चौधरी, सूरजगढ़ विधायक श्रवण चौधरी, पिलानी विधायक पितराम काला, उदयपुरवाटी विधायक भगवानाराम सैनी, नवलगढ़ के पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा, खेतड़ी पूर्व विधायक डॉ. जितेन्द्र सिंह, खानू खां बुधवाली, पूर्व मंत्री किशन जैदिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सूंडा, पूर्व विधायक भोलाराम सैनी, समाजसेवी यशवर्धन सिंह शेखावत, यूथ कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष सुधीन्द्र मूण्ड, कार्यकारी जिलाध्यक्ष अजय तसीड़, खलील बुडाना, खेतड़ी प्रधान मनीषा गुर्जर, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राहुल जाखड़, गुढ़ागौड़जी ब्लॉक अध्यक्ष नवीन खेदड़ सहित दर्जनों नेताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी ओला के समर्थन में आम सभा को सम्बोधित किया। शेखावाटी लाइव ब्यूरो रिपोर्ट झुंझुनू

Related Articles

Back to top button