अपराधचुरूताजा खबर

आरोपियों को गिरफ्तार करने में प्रशासन ने दस दिन का मांगा समय

गाजुसर सरपंच प्रतिनिधि भीम सारण की गोली मारकर हत्या का मामला

सरदारशहर, तहसील की पंचायत गाजुसर के सरपंच प्रतिनिधी भीम सारण की हत्या के मामले को लेकर गुरूवार को अस्पताल के आगे धरने पर प्रशासन एवं प्रदर्शनकारियों के बीच वार्ता पर सहमति नही बनने पर शुक्रवार को संघर्ष समिति एवं सर्व समाज के लोगों द्वारा गांधी चौक पर आरोपियों की गिरफ्तारी एवं थानाधिकारी पर कार्यवाही की मांग को लेकर धरना देकर पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। गांधी चौक पर संधर्ष समिति के बैनर तले आमसभा में नेताओं ने कस्बें में दिन दहाड़े बदमाशों द्वारा सरेआम गोली मारकर भीम सारण की हत्या करने की निंदा की और तहसील क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद होने पर पुलिस के खिलाफ आक्रोश जताया। धरने पर विधानसभा में उपप्रतिपक्ष के नेता राजेन्द्र राठौड़ भी पहुंचे और नगरपालिका के हॉल में प्रशासन के साथ वार्ता की। करीब एक घंटे तक चली वार्ता में आरोपियों को दस दिन में गिरफ्तार करने एवं एडीएम स्तर पर मामाले की जांच करवाने,थानाधिकारी को हटाने सहित मांगों पर सहमति बनी। उसके बाद सभा स्थल पर प्रशासन के साथ हुई वार्ता को बताया गया। वार्ता के सफल होने के बाद भीम सारण के शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई। विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता राजेन्द्र राठौड़ की दखल अंदाजी के बाद वार्ता सफल रही है। राठौड़ ने बताया कि राजस्थान में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। सरकार इस पर कोई संज्ञान नही ले रही है। दिन दहाड़े बदमाश गोली मारकर हत्या कर रहे है। पुलिस भी नाकाम साबित हो रही है। हमारी प्रशासन के साथ सहमति बनी है। अगर प्रशासन दस दिनों में हमारी मांगों पर कोई संज्ञान नही लेगी तो 5 नवम्बर को गांधी चौक पर एक बड़ा आंदोलन किया जायेगा। राजकीय अस्पताल में भीम सारण के शव का पोस्टमार्टम बोर्ड से करवाया गया।

Related Articles

Back to top button