चुरूताजा खबर

चूरू में मतदान केन्द्रों के नाम में संशोधन

चूरू, भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अनुमोदित मतदान केन्द्रों की सूची में अनुमोदन के पश्चात विद्यालयों के क्रमोन्नत हो जाने व वर्तमान भवन के नाम में परिवर्तन हो जाने के फलस्वरूप संशोधन किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग द्वारा जारी आदेशानुसार नाम में संशोधन के उपरांत सादुलपुर निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केन्द्र संख्या 61 का शहीद भगवान सिंह राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय इन्दासर, बूथ संख्या 82 का महात्मा गांधी रतनलाल मोहता राजकीय विद्यालय बायां भाग राजगढ़, बूथ संख्या 83 का महात्मा गांधी रतनलाल मोहता राजकीय विद्यालय दायां भाग राजगढ़, बूथ संख्या 97 का महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय ढ़ाणी दमामीयान राजगढ़, बूथ संख्या 116 का शहीद डिप्टी कमाडेन्ट विजयपाल सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दायां भाग गागड़वास, बूथ संख्या 117 का शहीद डिप्टी कमाडेन्ट विजयपाल सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बायां भाग गागड़वास, बूथ संख्या 120 का शहीद गनर होशियार सिंह राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भाकरां, बूथ संख्या 121 का शहीद नायब सूबेदार रणधीर सिंह पूनियां राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ढ़ाणी खुडाणी, बूथ संख्या 147 का शहीद हरिसिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बायां भाग हमीरवास, बूथ संख्या 148 का शहीद हरिसिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दायां भाग हमीरवास, बूथ संख्या 178 का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खारिया, बूथ संख्या 200 का स्वतंत्रता सेनानी श्री रामधन श्योराण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दायां भाग नेशल, बूथ संख्या 201 का स्वतंत्रता सेनानी श्री रामधन श्योराण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बायां भाग नेशल, बूथ संख्या 202 का महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय नेशल, बूथ संख्या 216 का शहीद सुभाषचन्द्र राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय दायां भाग ठिमाऊ बड़ी, बूथ संख्या 217 का शहीद सुभाषचन्द्र राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बायां भाग ठिमाऊ बड़ी, बूथ संख्या 228 का शहीद रणजीत सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दायां भाग नीमां, बूथ संख्या 229 का शहीद रणजीत सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बायां भाग नीमां, बूथ संख्या 237 का स्वतंत्रता सेनानी चौधरी बलाराम आर्य राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गुडाण किया गया है।

इसी प्रकार संशोधन के बाद निर्वाचन क्षेत्र सरदारशहर के बूथ संख्या 7 का महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बनियासर, बूथ संख्या 19 का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हरदेसर, बूथ संख्या 36 का महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय नाहरसरा, बूथ संख्या 51 का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पनपालिया, बूथ संख्या 76 का महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पातलीसर छोटा, बूथ संख्या 79 का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पातलीसर पुरोहितान, बूथ संख्या 86 का महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय आनन्दवासी, बूथ संख्या 103 का महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सवाई डेलाना, बूथ संख्या 124 का महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय नंबर 7 बायां भाग सरदारशहर, बूथ संख्या 125 का महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय नंबर 7 दायां भाग सरदारशहर, बूथ संख्या 134 का श्रीमती फातिमा खोखर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बायां भाग सरदारशहर, बूथ संख्या 135 का श्रीमती फातिमा खोखर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दायां भाग सरदारशहर, बूथ संख्या 158 का महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय नंबर 6 रामनगर बास सरदारशहर, बूथ संख्या 181 का महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय रामसीसर चैनाणिया, बूथ संख्या 189 का महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय आसपालसर घुरकेरा, बूथ संख्या 193 का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हालासर, बूथ संख्या 207 का महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय थिरियासर, बूथ संख्या 210 का स्वतंत्रता सैनानी गोपाल सिंह राजवी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उतरी भाग फोगां बास भरथरी, बूथ संख्या 211 का स्वतंत्रता सैनानी गोपाल सिंह राजवी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दक्षिणी भाग फोगां बास भरथरी, बूथ संख्या 249 का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कामासर, बूथ संख्या 260 का महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अजीतसर, बूथ संख्या 283 का राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय दायां भाग बण्डवा, बूथ संख्या 284 का राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बायां भाग बण्डवा, बूथ संख्या 285 का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जैतासर किया गया है।

इसी क्रम में चूरू निर्वाचन क्षेत्र के बूथ संख्या 194 का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय विंग -2 सहनाली छोटी, बूथ संख्या 195 का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सहनाली छोटी तथा रतनगढ़ निर्वाचन क्षेत्र के बूथ संख्या 133 का शहीद तोलाराम खिलेरी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भवन दीपसर में संशोधित किया गया है।

Related Articles

Back to top button