Breaking Liveझुंझुनूताजा खबरराजनीतिविशेषवीडियो

Video News – एसडीएम सुप्रिया और एएओ बजाड़ विवाद को मुद्दा बनाकर भाजपा का प्रदर्शन

मुख्यमंत्री गहलोत और मंत्री बृजेंद्र ओला का फूंका जिला कलेक्ट्रेट पर पुतला

लोगो के बीच चली चर्चा – भाजपाइयों की संख्या से ज्यादा संख्या में तैनात पुलिस जाब्ता

झुंझुनू, झुंझुनू का एसडीएम सुप्रिया और एएओ राजेश बजाड़ का विवाद इन दिनों प्रदेश की सुर्खियों में छाया हुआ है। इसी मामले को मुद्दा बनाते हुए आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए झुंझुनू जिला कलेक्ट्रेट पर मुख्यमंत्री गहलोत और मंत्री बृजेंद्र ओला का पुतला फूंका गया। शहीद स्मारक से रैली के रूप में भाजपाई जिला कलेक्ट्रेट पर पहुंचे और दलित कर्मचारी के पक्ष में नारेबाजी करते हुए जिला कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा नेता बबलू चौधरी ने कहा कि आए दिन झुंझुनू जिला मुख्यालय के अधिकारियों के बारे में रोज सुनते आ रहे हैं वही एसडीएम निर्वाचन अधिकारी होता है एसडीएम पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप कर्मचारी द्वारा लगाए जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में एसडीएम कैसे समझ लिया जाएगा कि निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्ष रूप से पूरी करवाएंगे। वहीं सरकार को घेरने के लिए निश्चित रूप से यह एक बड़ा मुद्दा था क्योंकि भाजपा के राज्य स्तर के जो मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं उन्होंने भी सोशल मीडिया के अपने प्लेटफार्म पर एसडीएम और एएओ बजाड़ के विवाद के समाचारों को लगाया था। लेकिन झुंझुनू भाजपाइयों के इस विरोध प्रदर्शन में ना तो भीड़ जुट पाई और ना ही पूरे भाजपा कार्यकर्ता नजर आए। जिसके चलते मौके पर लोगो को यह चर्चा करते भी सुना गया कि प्रशासन के द्वारा लगाया गया पुलिस जाब्ता ही संख्या में इनसे ज्यादा दिखाई दे रहा है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में भाजपा नेता विशंभर पूनिया, बबलू चौधरी, राजेंद्र भाम्बू, बगड़ नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद सिंह राठौड़, राकेश शर्मा, राकेश सहल, चंद्र प्रकाश शुक्ला सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button