ताजा खबरसीकर

श्री हनुमान जी के प्राकट्य दिवस पर लक्ष्मणगढ़ में निकली विशाल शोभायात्रा

श्री गढ़ के बालाजी की

लक्ष्मणगढ़, [ बाबूलाल सैनी ] यहां दुर्ग पर स्थित श्री गढ़ के बालाजी की बालाजी के प्राकट्य दिवस पर मंगलवार को विशाल व भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यहां न्यामा बाजार स्थित नारायण इन्दोरिया के आवास से बैण्ड बाजा की धुन के साथ, हाथों में हनुमान जी के 31 निशान तथा साथ में 7 चांदी के निशान लिए हुए नाचते गाते हुए भक्त, 131 मंगल कलश के साथ महिलाएँ, आदर्श विद्या मन्दिर बालिका और ऋषिकुल विद्यापीठ की आकर्षक झांकियां, भजन मण्डली शोभायात्रा में आकर्षण के केन्द्र रहे । गायक कलाकार प्रदीप पारीक, विठ्ठल मिश्रा जितेन्द्र शर्मा प्रमोद झुरिया के भजनों पर श्रद्धालु भक्त साथ चल रहे थे।शोभायात्रा में भव्य रथ में विराजमान श्री गढ़ के बालाजी की प्रतिमा के साथ पुजारी परिवार के वरिष्ठ पुजारी पंडित रामजी लाल जोशी थे। जगह जगह भक्तों द्वारा आरती पुजा एवं पुष्प वर्षा की गई।

शोभायात्रा में राजस्थान ब्राह्मण महासभा के पूर्व अध्यक्ष सुभाष जोशी, शोभायात्रा के संयोजक गणेश मोदी, संजय जोशी शोभायात्रा के आयोजक डाॅ नारायण इन्दोरिया, शिक्षाविद् रामनिवास शर्मा, पुरूषोत्तम बील, प्रदीप गवाल, सोनु भण्डारी,नवीन शर्मा, भाजपा नेता जयप्रकाश सरावगी, अरूण चौधरी, व्यापार मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी चौथमल नाऊवाला, पार्षद रामावतार पंवार, विष्णु शर्मा, व्यवसायी दीपक जाजोदिया, वैकट डीडवानिया, पूर्व पार्षद राजेश जाजोदिया, दिनेश सांडिया,संजीव खाटुवाला, दिनेश जालाण, मनोज जालाण, विनय जालाण,अनिल चिराणिया, सतीश नाई,अरूण नाई, रामस्वरूप सोमाणी, पुरूषोत्तम मिश्रा, रमाकांत मिश्रा, मनीष चिरानियां, रामप्रसाद सोनी, राजकुमार सोनी रतन सिंह बगड़ी, संदीप बजाज,पंकज वर्मा, विनोद शर्मा, प्रकाश शर्मा, दिलीप सुरोलिया, ऋषिकुल विद्यापीठ की प्रधानाचार्या श्रीमती डाॅ. रेखा शर्मा, आदर्श विद्या मन्दिर माध्यमिक बालिका के प्रधानाचार्य विद्याधर शर्मा कमल शर्मा भुमा बड़ा, राजकुमार भास्कर लोकसेवा ज्ञानट्रस्ट के प्रभारी राजेन्द्र शर्मा, दीनदयाल जोशी, अमित शर्मा , सुरेन्द्र इन्दोरिया, पूर्व पार्षद दिनेश मारोठवाला, महेश शर्मा,नरेंद्र सरवड़ीवाला, ऋषिकेश जोशी,सज्जन जोशी, संजय दाधीच, प्रभुदयाल इन्दोरिया, मनोज सुरोलिया,सुधीर जोशी,महेन्द्र झुरिया, राकेश जोशी, कन्हैया लाल सैन, शशिकांत जोशी, भरत जोशी, बाबु जोशी, अभिषेक जोशी, शुभम जोशी, हर्ष इन्दोरिया, शुभांशु दाधीच, वरिष्ठ शिक्षक चन्द्रशेखर जोशी,विश्वनाथ दाधीच, वैंकटेश जाजोदिया, जयप्रकाश जाजोदिया, वेद प्रकाश वैद्य, जयप्रकाश जांगिड़, पत्रकार शशिकांत पुजारी, नरेश शर्मा प्रदीप दाधीच,विष्णु शर्मा, आलोक लसाड़िया, रामावतार सिंगोदिया, विनोद गौड़, महावीर जाजम, विक्रम सिंह तंवर, एडवोकेट नटवरलाल जोशी, रविन्द्र शर्मा नन्दीशाला के अध्यक्ष श्रीराम शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त थे ।शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु भक्तों के लिए जगह जगह शीतल जल,फ्रुटी, शरबत, छाछ की व्यवस्था की गई।इस अवसर पर श्री गढ़ के बालाजी मन्दिर के पुजारी परिवार द्वारा इन्दोरिया परिवार का माल्यार्पण कर शाल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।

Related Articles

Back to top button