चुरूताजा खबर

ईद उल अजहा का त्यौहार शहर में हर्षोल्लास के साथ मनाया

मुख्य नमाज शहर की ईदगाह मस्जिद पर हुई

सुजानगढ़, ईद उल अजहा का त्यौहार शहर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य नमाज शहर की ईदगाह मस्जिद पर हुई। जहां पर शहर काजी मो. अकरम काजी ने हजारों मुस्लिम भाईयों को ईद की नमाज अदा करवाई। नमाज के बाद में मुल्क व अमन व शांति के लिए दुआ की गई। उसके बाद प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री मा. भंवरलाल मेघवाल, भाजपा की ओर से पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल ने लोगों के बीच पहुंचकर ईद की मुबारकबाद दी। वहीं सभापति सिकंदर अली खिलजी, धर्मेन्द्र कीलका, प्रवक्ता कांग्रेस मो. इदरीश गौरी, देहात कांग्रेस अध्यक्ष विद्याधर बेनीवाल, मुकुल मिश्रा, संजय आर्य, केशरसिंह राजियासर सहित अनेक लोगों ने ईद की मुबारकबाद दी। भाजपा की ओर से बुद्धिप्रकाश सोनी, पवन चितलांगिया, सिराज खां कायमखानी आदि भी मौजूद रहे। ईद की नमाज के बाद घरों मेें मुस्लिम समाज के लोगों ने कुर्बानी के साथ त्यौंहार मनाया।

Related Articles

Back to top button