चुरूताजा खबर

पढोगे-लिखोगे बनोगे-नबाब, खेलोगे-कूदोगे बनोगे ला-जबाव

भारत को खेल महाशक्ति बनाने के लिए खेल संस्कृति को बढावा देना होगा – खेल राज्य मंत्री किरण रिजीजू

चूरू, केन्द्रीय युवा मामलात एवं खेल राज्य मंत्री किरण रिजीजू ने कहा है कि भारत को खेल महाशिक्त बनाने के लिए हमें खेल संस्कृति को बढावा देना होगा। खेल राज्य मंत्री शुक्रवार को जिला स्टेडियम चूरू में 6 करोड़ 30 लाख रूपये की लागत से निर्मित क्लास वन सिंथेटिक ट्रेक के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में खेलों के विकास के लिए ‘‘खेलो इंडिया‘‘ कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। कार्यक्रम के तहत देश में 15 हजार युवाओं को विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण देकर तराशा जा रहा है तथा नये खिलाड़ियों को तरासने के लिए देश में विदेशी प्रशिक्षकों को नियुक्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 29 अगस्त, 2019 से शुरू फिट इंडिया मूवमेंट अन्तर्गत देश में एक लाख स्कूलों को पंजीकृत किया जाकर स्कूलो में फाइव स्टार लेबल की खेल एवं वित्तीय सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। युवा मामलात एवं खेल राज्य मंत्री ने उम्मीद की है कि चूरू में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के सिंथेटिक ट्रेक के निर्माण से देश में चूरू खेलों के क्षेत्र में ‘‘स्पोर्टिंग हब‘‘ बनेगा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार देश में अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों का लाईफ टाईम खर्चा वहन करेगी तथा अन्तर्राष्ट्रीय विजेता खिलाड़ियों को पेंशन देगी। उन्होंने कहा कि युवाओं के सपने को पूरा करने के लिए भारत सरकार द्वारा ‘‘खेलो इंडिया‘‘ कार्यक्रम शुरू किया गया है जिसके तहत देश में स्कूल, कॉलेज एवं विश्वविद्यालय स्तरीय खेल आयोजित किये जा रहे हैं। खेल राज्य मंत्री ने कहा सर्दी एवं गर्मी के लिए मशहूर चूरू में स्थानीय सांसद राहुल कस्वा ने लगन एवं मेहनत से जिला स्टेडियम चूरू में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का सिंथेटिक ट्रेक बनवाया है जो खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा कि जिला स्टेडियम में आधारभूत खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए स्र्पोट्स इंडिया अथोरिटी, नई दिल्ली द्वारा विभिन्न खेल प्रशिक्षक एवं खेल उपकरण मुहैया करवाये जायेंगे। उन्होंने रतनगढ के विधायक अभिनेष महर्षि की मांग पर रतनगढ में टेबल टेनिस एकेडमी स्थापित करने का आश्वासन दिया। समारोह में खेल राज्य मंत्री ने उपस्थित जनाें को ‘‘फिट इंडिया‘‘ की शपथ दिलाई तथा राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। सांसद राहुल कस्वा ने कहा कि चूरू में क्लास-वन सिंथेटिक ट्रेक निर्माण होने से अब देश में खेलों के क्षेत्र में चूरू का वन नम्बर पर नाम लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि चूरू जिले में खेलों के विकास हेतु चार डे-बोर्डिग खेल केन्द्र संचालित किये जा रहे हैं।जिला कलक्टर संदेश नायक ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए चूरू जिले में खेलों को बढावा देने के लिए प्रशासन की ओर से पूरा सहायोग देने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं साफा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर भिवानी सांसद धर्मवीर, आमेर विधायक सतीश पूनिया, रतनगढ विधायक अभिनेष महर्षि, चूरू के पूर्व सांसद रामसिंह कस्वा, सादुलपुर की पूर्व विधायक कमला कस्वा, सरदारशहर के पूर्व विधायक अशोक पींचा, पंकज गुप्ता, जिला प्रमुख हरलाल सहारण, सुजानगढ के पूर्व विधायक खेमाराम मेघवाल, अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी बबीता फोगाट, द्रोणाचार्य आवार्डी विकास पूनिया व अनूप कुमार, जिला खेल अधिकारी ईश्वर सिंह लाम्बा, राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी, जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागारिक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button