झुंझुनूताजा खबरनीमकाथानाराजनीति

आज हो गये प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित

झुंझुनू, विधानसभा आम चुनाव के तहत जिले में प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं।इसके तहत विधानसभा क्षेत्र पिलानी से बहुजन समाज पार्टी से धर्मपाल (हाथी), इडियन नेशनल कांगे्रस सेे पितराम सिंह काला (हाथ), आम आदमी पार्टी से राजेन्द्र प्रसाद (झाडू), भारतीय जनता पार्टी से राजेश कुमार दहिया (कमल), राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से रामस्वरूप सिंह (बोतल), निर्दलीय कैलाश चन्द मेघवाल (बाल्टी), निर्दलीय कैलाश चन्द्र (बल्ला) व निर्दलीय रतन सिंह (गैस का चूल्हा) चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए।

सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी से दारा सिंह (हाथी), इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्रवण कुमार पुत्र गोकल राम (हाथ), भारतीय जनता पार्टी सेे संतोष अहलावत (कमल), कम्यूनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माक्र्ससिस्ट लेनिनिस्ट लिबरेशन) से ओमप्रकाश झारोड़ा (तीन सितारों वाला झंड़ा), अभिनव राजस्थान पार्टी से रविन्द्र लाम्बा (ट्रक), आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से शकुन जिलोवा (केतली), निर्दलीय नन्दलाल वर्मा (मोतियों का हार), निर्दलीय नोरंग डांगी (बाल्टी), निर्दलीय लियाकत अली (बल्ला), निर्दलीय श्रवण (अलमारी), निर्दलीय श्रवण कुमार पुत्र लीलाराम (कलम की निब सात किरणों के साथ), चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए।

झुंझुनू विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी से निषित कुमार (कमल), इंडियन नेशनल कांग्रेस से बृजेन्द्र सिंह ओला को (हाथ), बहुजन समाज पार्टी से महेन्द्र सिंह (हाथी), आम आदमी पार्टी से रशीद खान (झाडू), आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से पंकज धनखड (केतली), बहुजन मुक्ति पार्टी से सुमन (चारपाई), निर्दलीय अभिमन्यु सिंह (हेडफोन), निर्दलीय राजेन्द्र सिंह भाम्बू (अलमारी), निर्दलीय लोकपाल (कम्प्यूटर) चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए।
इसी प्रकार मण्डावा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी से नरेन्द्र कुमार (कमल), बहुजन समाज पार्टी सेे मोहम्मद सदीक (हाथी), इंडियन नेशनल कांग्रेस से कुमारी रीटा चौधरी (हाथ), अभिनव राजस्थान पार्टी से एडवोकेट रोहित प्रजापति (बैटरी टॉर्च), निर्दलीय अख्तर हुसैन ( लैपटॉप), निर्दलीय दलीप सिंह ( बक्सा), निर्दलीय नरेन्द्र सिंह ( हीरा), निर्दलीय डॉ. राम कृष्ण सुमन ( अलमारी), निर्दलीय विनोद पुजारी ( कैंची), निर्दलीय सतीश कुमार आर्य ( माचिस की डिब्बी), निर्दलीय सत्यनारायण ( लैटर बॉक्स) एवं निर्दलीय सुनिल कुमार ( फूलगोभी) चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए।
नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी से गुलाम नबी (हाथी), इंडियन नेशनल कांग्रेस से डॉ. राजकुमार शर्मा (हाथ), भारतीय जनता पार्टी से विक्रम सिंह जाखल (कमल), आम आदमी पार्टी से विजेन्द्र सिंह (झाडू), राईट टू रिकॉल पार्टी से करमेन्दू शिशिर पान्डेय (प्रेशर कुकर), आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से बुद्वराम (केतली), राष्ट्रीय जनक्रांति पार्टी से सुभाष (चारपाई), निर्दलीय अशोक कुमार (बाल्टी), निर्दलीय असलम खान (गुब्बारा), निर्दलीय तेज कुमार (गैस सिलेण्डर), निर्दलीय प्रमोद कुमार (बल्लेबाज), निर्दलीय शिवनाथ सिंह (पेट्रोल पम्प) एवं निर्दलीय संजय (अलमारी) चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए हैं।
खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी सेे धर्मपाल (कमल), इंडियन नेशनल कांग्रेस से मनिषा (हाथ), बहुजन समाज पार्टी से मनोज घुमरिया (हाथी), निर्दलीय कपिल जांगिड़ (कम्प्यूटर), निर्दलीय धर्मसिंह (सेब) और निर्दलीय पूरणमल सैनी (बल्ला), निर्दलीय प्रकाश (सिलाई की मशीन), निर्दलीय राहुल घुमरिया (गैस सिलेण्डर), निर्दलीय सत्यनारायण (अलमारी) चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए।

उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न कर दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी बचनेश अग्रवाल ने बताया कि इंडियन नेशनल कांग्रेस से भगवानाराम (हाथ), राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से विकास गिल (बोतल), भारतीय जनता पार्टी सेे शुभकरण चौधरी (कमल), बहुजन समाज पार्टी से संदीप कुमार सैनी (हाथी), शिव सेना से राजेन्द्र सिंह सिंह गुढ़ा पुत्र माधोसिंह ( तीर-कमान ), बहुजन मुक्ति पार्टी से राम सिंह ( चारपाई), निर्दलीय निशा कंवर (बाल्टी), निर्दलीय मीनू (दांत ब्रुश),निर्दलीय राजेन्द्र सिंह गुढ़ा पुत्र नौरंग राम (फव्वारा), चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए।

नामांकन वापसी के बाद अब जिले में 7 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 71 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है।

Related Articles

Back to top button