चुरूताजा खबर

नगरपालिका सभागार में हुई पालिका की बजट बैठक

पालिकाध्यक्ष अर्चना सारस्वत की अध्यक्षता में हुई बैठक

111 करोड़ 69 लाख का बजट सर्वसम्मति से पारित
शहर के सौंदर्यकरण पर खर्च की जाएगी उक्त राशि
पालिका उपाध्यक्ष सहित 46 पार्षद रहे बैठक में मौजूद

रतनगढ़, [ सुभाष प्रजापत ] नगरपालिका सभागार में नगरपालिका मंडल की बजट बैठक पालिकाध्यक्ष अर्चना सारस्वत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। ईओ डॉ सहदेव चारण ने वर्ष 2022-23 के लिए 111 करोड़ 69 लाख 17 हजार रुपए का बजट रखा, जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। उक्त बजट पिछले वित्तिय वर्ष की तुलना में 11 करोड़ रुपए अधिक है। पालिकाध्यक्ष की अध्यक्षता में बजट बैठक शुरू हुई, जो लगभग एक घंटे तक चली। शहर के विकास के लिए पक्ष व विपक्ष के सभी पार्षद लामबद्ध दिखाई दिए तथा सर्वसम्मति से उक्त बजट को पारित कर दिया। पार्षद रामकिशन माटोलिया ने शहर के बस स्टैंड या फिर रेलवे स्टेशन पर तिरंगा लगाने की मांग की। वहीं कई पार्षदों ने शहर की ज्वलंत समस्याओं की ओर ध्यान दिलाते हुए उक्त बजट में उनके निस्तारण की मांग की। पार्षदों द्वारा रखे गए प्रस्ताव को पालिकाध्यक्ष ने गंभीरता से सुना तथा उक्त बजट में सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि शहर के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। सभी पार्षदों के सहयोग से पालिका मंडल शहर के विकास को गति प्रदान करेगा। बैठक के दौरान स्वर कोकिला लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में पालिका उपाध्यक्ष शाहरूख खान सहित 46 पार्षद उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button