![](https://shekhawatilive.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-10-at-6.04.18-PM.jpg)
रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] लोकसभा चुनाव के मध्यनजर भारतीय जनता पार्टी रतनगढ़ विधानसभा की बूथ प्रबंधन बैठक बुधवार को स्थानीय पंडित दीनदायल उपाध्याय टाउन हॉल में संपन्न हुई ।बैठक का शुभारंभ मंचस्थ अतिथियों द्वारा पार्टी के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व राष्ट्रगीत के साथ किया गया। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में हरियाणा सरकार के परिवहन एवं बाल विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री असीम गोयल, पूर्व विधायक अभिनेश महर्षी, बूथ प्रबंधन के जिला प्रभारी जितेंद्र शर्मा, लोकसभा विस्तारक प्रेम मंडा, लोकसभा चुनाव रतनगढ़ विधानसभा संयोजक एडवोकेट बजरंग गुर्जर, विधानसभा संयोजक अर्जुन सिंह फ्रांसा,शहर मंडल संयोजक महेश सैनी मंचस्थ रहे।बैठक में मुख्य वक्ता असीम गोयल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सबसे महत्वपूर्ण इकाई बूथ है और हमारी बूथ की कार्यकारिणी पार्टी का प्राण है यदि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत कर लेता है,तो चुनाव बहुत सहजता के साथ जीता जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बहुत प्रबंधन के संबंधी सुझाव देते हुए कहा कि यदि हम अपने-अपने बूथ के सभी परिवारों तक निरंतर संपर्क करते हुए अपनत्व के संबंध स्थापित करते हैं तो हम पार्टी के पक्ष में शत प्रतिशत मतदान करवाते हुए राष्ट्रीय हित में योगदान कर सकते हैं।पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव सम्पूर्ण राष्ट्र का चुनाव है, यह चुनाव विकसित होते भारत का चुनाव है। यदि हमें नरेंद्र मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बना कर इस राष्ट्र की उन्नति देखनी है तो हमें कमर कस लेनी चाहिए और वोटिंग के दिन पूरे समय सक्रिय रहते हुए एक-एक वोट इस राष्ट्रीय यज्ञ में आहुति की तरह डलवाना है तभी हम अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। इसी क्रम में बूथ प्रबंधन जिला प्रभारी जितेंद्र शर्मा द्वारा कार्यकर्ताओं से बूथ की वर्तमान स्थिति का वृत्त लिया गया और बूथ समिति की बैठक बूथ स्तर पर आयोजित करने का आग्रह किया गया। बैठक को भाजपा नेता एडवोकेट बजरंग गुर्जर, अर्जुन सिंह फ्रांसा, प्रेम मंडा ने भी सम्बोधित किया ।मण्डल संयोजक महेश सैनी द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता भागीरथ सिंह राठौड़, जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल पारीक, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शिवभगवान कम्मा, हरिप्रसाद दायमा, जिला परिषद सदस्य संतोष तालनिया, राजकुमार महर्षी, पूर्णचंद दादरवाल, हनीफ खत्री, संजय अठवाल,भवानी सिंह रणधीसर, कुंदन पूनिया, महेंद्र सिंह गौरीसर, नारायण पारीक, पवन बोथरा, छोटू सिंह राजपुरोहित, श्योपाल मेघवाल, मानक प्रजापत, सलीम खान, प्रदीप सैनी, साबिर गौरी,सुनील कम्मा, कुसुम शर्मा, यशोदा शर्मा,सहित विभिन्न मोर्चो के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष व सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक का संचालन अरुण पचलंगिया ने किया।बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।