चिकित्सालेखसीकर

मानसून पूर्व गाय-भैंस का टिकाकरण करवाना फायदेमंद

         डॉ. चन्द्रकान्त सुथार

मानसून आते ही गाय-भैंस में गलघोटू और लंगड़ा बुखार  रोग का प्रकोप देखा जाता है| अतः सभी पशुओ का मानसून से पूर्व ही गलघोटू और  लंगड़ा बुखार रोग से बचाव के लिए टीकाकरण आवश्यक रूप से करवा लेवे| गलघोटू और लंगड़ा बुखार रोग को निम्न लक्षणों के आधार पर पहचाना जा सकता हैं-

-:गलघोटू रोग:-

गलघोटू रोग जीवाणु (पाश्चुरेला मल्टोसीडा) से होता हैं| यह एक संक्रामक रोग है जिसका फैलाव हवा द्वारा, या बीमार पशु के झूठे पशुआहार, पानी और दूषित पदार्थो के संपर्क में आने से स्वस्थ पशुओ में हो सकता है| बछड़ो में बीमार मादा पशु के दूध से हो सकता है| यह रोग लम्बी दूरी की यात्रा से थके पशुओ में भी हो जाता है|

रोग के लक्षण:-

  • तेज बुखार (104-107 डिग्री फॉरेनहाइट)
  • सूजी हुई लाल आँखे
  • मुँह से अधिक लार और आँख-नाक से स्त्रवण
  • पशु खाना पीना और जुगाली बंद कर देता है
  • पेट दर्द और दस्त
  • सिर ,गर्दन या आगे की दोनों टांगो के बीच सूजन
  • पशु के श्वास लेते समय घुर्र-घुर्र की आवाज आना
  • श्वास लेने में कठिनाई के चलते दम घुटने से पशु की मौत

रोग से बचाव:-

हर साल  मानसून से पूर्व ही, 3 माह से बड़े सभी पशुओं का गलघोटू रोग का टीकाकरण जरूर करवाए| पशुओ को लम्बी यात्राओं पर ले जाने से पूर्व भी टिका अवश्य लगवाए|  बीमार पशु को अन्य स्वस्थ पशुओ से दूर रखे|| गलघोटू रोग होते ही बिना देरी किये बीमार पशु का वेटरनरी डॉक्टर से उपचार करवाए| मृत पशु का निस्तारण गहरा गड्डा खोदकर उसमे चूना या नमक डालकर करे|

-:लंगड़ा बुखार:-

लंगड़ा-बुखार रोग जीवाणु (क्लोस्ट्रीडियम चौवोई) से होता है| यह एक संक्रामक रोग है जो बीमार पशु से दूषित पशुआहार, के सेवन से हो सकता है| यह रोग खुले घाव द्वारा भी पशुओ में फेल जाता हैं| इस रोग में बीमार पशु के शरीर से मांस पेशियों की मोटी परत वाले भागों  जैसे- कंधे, पुट्ठे और गर्दन पर “गैस से भरी सूजन” आ जाती है|

रोग के लक्षण:-

  • तेज बुखार (106-108 डिग्री फॉरेनहाइट)
  • पशु खाना पीना और जुगाली बंद कर देता है
  • बढ़ी हुई श्वास-दर
  • लाल आँखे
  • शरीर के विभिन्न भागो में जकड़न
  • बीमार पशु के शरीर से मांस पेशियों की मोटी परत वाले भागों जैसे- कंधे, पुट्ठे और गर्दन पर “गैस से भरी सूजन”  जिसको दबाने पर चट-चट की आवाज होना
  • पशु पहले तो लंगड़ाने लगता है फिर चलने में पूर्णतया असमर्थ हो जाता हैं
  • अंत में पशु के शरीर का तापमान गिर जाता है और पशु मर जाता हैं

रोग से बचाव:-

हर साल  मानसून से पूर्व ही, 3 माह से बड़े सभी पशुओं का लंगड़ा-बुखार रोग का टीकाकरण जरूर करवाए| बीमार पशु को अन्य स्वस्थ पशुओ से दूर रखे|| लंगड़ा-बुखार रोग होते ही बिना देरी किये बीमार पशु का वेटरनरी डॉक्टर से उपचार करवाए|

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button