ताजा खबरसीकर

सीकर में नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा ने किया ध्वजारोहण

देश भक्ति गीतों के सांस्कृतिक आयोजनों, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह

सीकर, 75 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को स्थानीय जिला स्टेडियम पर सम्पन्न जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह 2024 में नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा ने ध्वजारोहण करने के पश्चात परेड का निरीक्षण कर संयुक्त मार्च पॉस्ट की सलामी ली। मुख्य समारोह से पहले नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा, संभागीय आयुक्त डॉ. मोहनलाल यादव, जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी, जिला पुलिस अधीक्षक अनिल परिस देशमुख, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल राजेन्द्र सिंह, कर्नल जगदेव सिंह, उपलखण्ड अधिकारी सीकर जय कौशिक, धोद कुणाल राहड़, एसीएम मुनिश कुमारी सहित अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया।

संयुक्त मार्च पॉस्ट का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक पपीता सोमरा ने किया, जिसमें राजस्थान सशस्त्र पुलिस, राजस्थान पुलिस, महिला पुलिस, होमगार्ड, महिला होमगार्ड, गौरव सैनानी, भारत स्काउट एण्ड गाईड, एनसीसी, एनसीसी गल्र्स की टुकड़ियों ने हिस्सा लिया। समारोह में सीकर सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, धोद विधायक गोरधन वर्मा, सीकर विधायक राजेंद्र पारीक, संभागीय आयुक्त डॉ मोहनलाल यादव, आईजी सत्येंद्र सिंह, पूर्व विधायक सीकर रतन लाल जलधारी, जिला प्रमुख गायत्री कंवर, उप जिला प्रमुख ताराचन्द धायल, नगर परिषद सभापति जीवण खां, उप सभापति अशोक चौधरी, जिला कलेक्टर कमर चौधरी, जिला एवं सेंशन न्यायाधीश राजेन्द्र सिंह चौधरी, अतिरिक्त जिला एवं सेंशन न्यायाधीश विकास ऐचरा, जिला पुलिस अधीक्षक अनिल परिस देशमुख, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश कुमार, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश बिश्नोई, एडीएम सिटी हेमराज परिडवाल, राजस्व एवं अपिलीय अधिकारी रामरतन सौकरिया, पूर्व यूआईटी अध्यक्ष हरिराम रणवा, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मोदी, नेता प्रतिपक्ष अशोक चैधरी, कमल सिखवाल, पार्षदगण सहित विभागीय अधिकारीगण, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश बिश्नोई ने महामहिम राज्यपाल के संदेश का पठन किया।

समारोह में मुख्य अतिथि नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने सभी को 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे संविधान में नागरिकों के अधिकारों के साथ-साथ हमारे कर्तव्यों और जिम्मेदारियां का भी उल्लेख है, जिनका हमें बोध होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब हम अपने नागरिक कर्तव्यों को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आजादी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर देश को विकसित राष्ट्र बनाकर देश की आजादी में मुख्य भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दे पाएंगे।

समारोह में नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा, सीकर सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, धोद विधायक गोवर्धन वर्मा, सीकर विधायक राजेंद्र पारीक, संभागीय आयुक्त डॉ मोहनलाल यादव, जिला कलेक्टर कमर चौधरी, पुलिस अधीक्षक अनिल परिस देशमुख, उप जिला प्रमुख ताराचंद धायल, नगर परिषद सभापति जीवण खां, उप सभापति अशोक चौधरी ने शहीद वीरांगनाओं सरोज देवी, संतोष देवी, बसंती देवी, भंवरी देवी, कोयली देवी, सुमन देवी, पतासी देवी, चावली देवी, विनोद कंवर, सुनीता देवी, सुमित्रा देवी, मोहनी देवी, भंवर कंवर, कृष्णा देवी सहित अन्य वीरांगनाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियों एवं उत्कृष्ट कार्य करने के फलस्वरूप गणतंत्र दिवस समारोह में 69 व्यक्तियों को भी प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

झांकियों का प्रदर्शन: समारोह में अजमेर विद्युत वितरण निगम लिण् सीकर, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास प्रकोष्ठ, जिला परिषद, नगर परिषद, महिला अधिकारिता विभाग, बाल संरक्षण ईकाई, कृषि विभाग, वन, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, परिवहन आदि विभागों द्वारा विविध विषयक एवं संदेशपरक झांकियों का प्रदर्शन किया गया।

झांकियों में अजमेर विद्युत वितरण निगम लिण् सीकर प्रथम, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग द्वितीय, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग तृतीय स्थान पर रही, जिनके विभागीय अधिकारियों को मुख्य समारोह में सम्मानित किया गया।

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में विशिष्ट सेवाओं और उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए 69 जनों को सम्मानित किया गया। इन सभी को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन जिला साक्षरता अधिकारी राकेश कुमार लाटा एवं सरोज लॉयल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
समारोह में 860 स्कूली विद्यार्थियों द्वारा व्यायाम प्रदर्शन किया गया जिसका नेतृत्व शारीरिक शिक्षक राजवीर सिंह शेखावात द्वारा किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा योग क्रियाओं का प्रदर्शन किया गया। राधा कृष्ण मारू विद्यालय की छात्राओं ने ‘‘वंदेमातरम, जय हो’’, नवजीवन विद्यालय की छात्राओं ने ‘‘तन-मन में सौ रंग भरो’’ एवं राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बजाज रोड की छात्राओं द्वारा ‘‘दूर उस आकाश की गहराईयों में एक नदी से बह रहे’’ देश भक्ति से ओतप्रोत गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। समारोह का समापन राष्टगान के साथ किया गया।

Related Articles

Back to top button