ताजा खबरराजनीतिसीकर

सतीश पूनिया का फतेहपुर पहुंचने पर किया स्वागत

सरदारशहर उपचुनाव के लिए कहा भाजपा भारी मतों से चुनाव जीतेगी

फतेहपुर, (बाबूलाल सैनी ) सरदारशहर विधानसभा में हो रहे उपचुनाव के लिए शनिवार को जयपुर से बीकानेर जाते समय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का फतेहपुर विधानसभा के भाजपा नेता आनंद कुमार हुड्डा के नेतृत्व में होटल मयूर पैलेस के सामने कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा सरदारशहर के लिए हो रहे उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी भारी मतों से चुनाव जीतने जा रही है तथा आने वाले 2023 विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी निश्चित तौर पर भारी सीटों के साथ चुनाव जीतेगी स्वागत करने के दौरान भाजपा नेता आनंद कुमार हुड्डा भाजपा नेता विकास भास्कर भाजपा नेता रतनलाल महर्षि भाजपा नेता जितेंद्र सिंह कारंगा पूर्व पार्षद महेश स्वामी सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button