धर्म कर्मसीकर

शाही लवाजमें से शोभायात्रा निकालकर किया 61 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन

युवा विकास मंच के तत्वावधान में

रींगस [ अरविन्द कुमार ] कस्बे के दशहरा मैदान में विजयदशमी पर्व पर बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व मनाते हुए 61 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण के पुतले में गत वर्षों की तुलना में कई नवाचार देखने को मिले रावण का पुतला गर्दन घुमाकर लोगों का अभिवादन कर रहा था फिर एक एक कर दशानन के सभी मुंडियों को उड़ाया गया। रावण की रोबदार मुंछे आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। रावण दहन से पहले कस्बे के चौपड़ बाजार स्थित गोपीनाथ राजा मंदिर से भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, जानकी, भगवान शिव व रावण सहित कई झांकियों की कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हुए दशहरा मैदान तक शोभायात्रा निकाली गई। दशहरा मैदान में रावण दहन को देखने लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। विजयादशमी पर्व के दौरान कस्बे की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। रावण दहन व शोभा यात्रा के समय थाना प्रभारी श्रीचंद सिंह के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता तैनात रहा। संपूर्ण दशहरा महोत्सव रॉयल कैंडिड क्लिक के द्वारा बड़ी बड़ी स्क्रीन के माध्यम से लाइव दिखाया गया।

Related Articles

Back to top button