झुंझुनूताजा खबर

खेतडीनगर मे विदाई समारोह आयोजित

शिमला[अनिल शर्मा] उपडाकघर खेतडीनगर मे बुधवार  को दोपहर दो बजे झुन्झुनू डाक अधीक्षक के एल सैनी का जोधपुर स्थानान्तरण हो जाने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम ग्रामीण डाक सेवक यूनियन बीएमएस के प्रदेश अध्यक्ष रामाननद शर्मा ने सैनी का साफा पहनाकर सम्मान किया। इसके बाद निरिखक डाकघर खेतडीनगर सुमित सैनी, उपडाकपाल खेतउीनगर चुननीलाल दयाल, उपडाकपाल सिघाना सोनी जी,सहायक डाकपाल रवि अग्रवाल, डाक अधिदर्शक सोमवीर व आशीष भास्कर, सीताराम शर्मा, सुरेन्द्र डैला, राजकुमार खेतडी, आशीष सहित स्टाफ सदस्यो ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। समारोह को चुननीलाल दयाल, रामानन्द शर्मा, के एल सैनी, सोनी जी, सीताराम शर्मा, आशीष भास्कर, ममता आदि ने सम्बोधित किया। इस अवशर पर खेतडीनगर स्आफ सदस्यो ने एक अटेची भेट की। कार्यक्रम का संचालन अनिल शर्मा ने किया। समारोह मे आस पास के शाखा डाकघरों के कर्मचारी मोजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button