ताजा खबरसीकर

पुलिस प्रशासन को मास्क और सेनेटाइजर वितरीत किये गए

प्रदेश कोंग्रेस कमेटी सदस्य द्वारा

खण्डेला [अरविन्द कुमार] सीकर जिले के खण्डेला कस्बे में मुख्य बस स्टेण्ड पर विधानसभा प्रत्याशी सुभाष मील के द्वारा पुलिस प्रशासन को मास्क और सेनेटाइजर वितरीत किये गए। कोरोना वायरस की महामारी को लेकर पूरे देश मे 21 दिन के लिए लॉक डाउन किया हुआ है। ऐसे समय मे गतिविधियों पर निगरानी रख रहे पुलिस कर्मियों का भी राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता पूरा ध्यान रख रहे हैं। पुलिस कर्मियों के लिए मास्क,सेनेटाइजर आदि की व्यवस्था में लगे हुए हैं। वही पुलिस प्रशासन भी पूरी सख्ती के साथ कार्य कर रहा है। कस्बे में अनावश्यक किसी को घूमने नही दिया जा रहा है। पुलिस प्रशासन के द्वारा पहले समझाइश की जाती है नही मानने पर डंडो के बल से लोगों को खदेड़ा जा रहा है। साथ ही नगरपालिका प्रशासन के द्वारा कस्बे में दवाई का छिड़काव किया जा रहा है। प्रदेश कोंग्रेस कमेटी सदस्य सुभाष मील ने बताया कि आज रिंगस, श्रीमाधोपुर, खण्डेला में थानाधिकारी सहित समस्त पुलिस स्टाफ और आमजन को मास्क एवं सेनेटाइजर वितरण किया गया। कस्बेवासियों से अपील है कि अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकले एकदम आवश्यक होने पर एक व्यक्ति बाहर जाकर काम होने के बाद तुरंत घर लौट जाए। सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करे। चिकित्सक और पुलिस प्रशासन अपनी सेवाएं दे रहे हैं साथ ही आमजन को भी इनकी मदद करनी चाहिए। अपने से जितना हो सके उतना सहयोग करना चाहिए यहाँ हमारा फर्ज बनता है। हमेशा भीड़भाड़ से भरा दिखने वाला खण्डेला का बस स्टेंड आज सुनसान नजर आ रहा है। पुलिस की गाड़ियां ,एम्बुलेंस एवं जरूरतमंद लोग ही बाहर नजर आ रहे हैं। पुलिस प्रशासन कार्य को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही नही बरत रहा और निरन्तर कस्बे में गश्त की जा रही है

Related Articles

Back to top button