चुरूताजा खबर

तेजाजी महाराज का मनाया बलिदान दिवस, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

किसान छात्रावास में राष्ट्रीय जाट तेजवीर सेना द्वारा

चूरू (सुभाष प्रजापत) किसान छात्रावास में राष्ट्रीय जाट तेजवीर सेना द्वारा वीर तेजाजी महाराज का बलिदान दिवस आज शुक्रवार को मनाया गया। गजानंद सिहाग की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में युवाओं ने तेजादशमी मनाते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता प्यारेलाल पूनिया ने तेजाजी महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में ओमप्रकाश गोदारा, ईश्वर श्योराण, सुभाष दैया, कृष्ण थालोड़, मनोज बड़जाती, महिपाल कड़वासरा, गोविंद सारण, प्रमोद जाट, संदीप खीचड़, देवीलाल सिहाग, जयराम ऐचरा, श्रीराम, राजपाल रूहेला, सतवीर सिहाग, राजेंद्र न्योल, रोहिताश श्योराण, बजरंगलाल ढ़ाका, अजय श्योराण, राजेंद्र खीचड़, देवीलाल जाट, गिरधारीलाल जाट, किशन जाट सहित कई लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button