चुरूताजा खबरराजनीति

विधायक महर्षि के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्त्ता जायेगें सीकर

रतनगढ़, [ सुभाष प्रजापत ] क्षेत्रीय विधायक अभिनेश महर्षि के नेतृत्व में गुरुवार को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा में भाग लेने के लिए रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र से हजारों भाजपा कार्यकर्त्ता सीकर जायेगे ।सीकर जनसभा की दृतैयारियों को लेकर प्रभारी बलवीर पूनिया,पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा,हनुमानगढ़ और सहप्रभारी भाजपा नेता राजेन्द्र सिंह सुरपुरा ने बुधवार को रतनगढ़ विधायक कार्यालय में रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्त्ता से तैयारी बैठक में चर्चा करते हुए जनसभा को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में सीकर चलने का आह्वान किया | पूनिया ने कहा कि मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल रहे है | गरीब कल्याण को समर्पित मोदी सरकार ने किसान को किसान निधि सम्मान देकर आर्थिक रूप से मजबूत करने का कार्य किया है | और सीकर में होने जा रही जनसभा में देश के किसानों को एक साथ किसान सम्मान निधि की राशी सीधे उनके खातों में जमा करते हुए हम सब को सम्बोधित करेगे | | विधायक महर्षि ने कहा कि हम सब भाजपा कार्यकर्ताओं का सौभाग्य है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत एवम सम्मान करने का असवर शेखावाटी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को मिल रहा है | कुछ दिनों पहले बीकानेर की जनसभा एतिहासिक हुई थी | अब फिर एक बार मोदी के सीकर आने से भाजपा कार्यकर्ताओं में नया जोश एवम उत्साह का संचार हो रहा है | क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्त्ता जनसभा में सीकर जाने के लिए उत्साहित है | और रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र से हाजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता गुरुवार को सीकर जायेगा | इस अवसर पर भाजपा विधानसभा संयोजक अर्जुन सिंह फ्रांसा,पूर्व प्रधान सन्तोष तालनिया,पालिका में नेता प्रतिपक्ष लालचंद प्रजापत , पड़िहारा सरपंच जगजीत सिंह, हिम्मत सिंह मालासी,हनीफ खत्री,स्वरूप सिंह सेहला,सरपंच साबू सिंह सेहला,प्रदीप सैनी,बाबूलाल प्रजापत,मेजर सिंह,खजान सिंह,पर्वत सिंह लधासर,कन्हैया लाल चौमाल,प्रहलाद भार्गव,नन्दलाल सुरोलिया,रिछपाल सिंह,किसन सैनी,महावीर महर्षि,सीताराम गुर्जर,सुरेन्द्र सिंह,नेमीचन्द कासनिया,राकेश शर्मा,सलीम खान,विकास सैनी,सुनील शर्मा,मुकेश प्रजापत,राजकुमार महर्षि,रामोतार शर्मा,पवन गौड़,नदीम चेजारा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्त्ता एवम पदाधिकारी उपस्थित थे |

Related Articles

Back to top button