ताजा खबरसीकर

नव सृजित नगरपालिका दांता एवं सड़कों का विधायक वीरेन्द्र सिंह ने किया लोकार्पण

दांता, [लिखा सिंह सैनी ] सीकर जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत को मुख्यमन्त्री अशोक गहलोत ने बजट घोषणा मे नगरपालिका बना दिया था जिसका आज दांतारामगढ़ विधायक वीरेन्द्र सिंह ने लोकार्पण किया एवं नगरपालिका की कई सड़कों का भी लोकार्पण किया। इससे पहले बाईपास रोड से रोड शो निकाला गया। नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी राजपाल बुनकर ,अध्यक्ष विमला देवी एवं उपाध्यक्ष कैलाशचन्द द्वारा विधायक सिंह का मोमेंटो देकर एवं माला साफा पहनाकर अभिनन्दन किया गया।

विधायक सिंह ने इस अवसर पर दांता मे अपने कार्यकाल मे हुए कामों को बताया एवं आगे भी बिना किसी भेदभाव एवं दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम मे दांता नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी राजपाल बुनकर , कनिष्ठ अभियन्ता ललित चौधरी , नगरपालिका अध्यक्ष विमला देवी कुमावत , नगरपालिका उपाध्यक्ष कैलाश चन्द रावोरिया , ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष सुरेश वर्मा , जिला परिषद सदस्य जयन्त निठारवाल , हनुमान प्रसाद ज्याणी , पूर्व प्रधान भंवरलाल वर्मा , एडवोकेट भोपाल सिंह , पूर्व अध्यक्ष कजोड़ मल रैगर , रामदेव सिंह खोखर , भानाराम शेषमा , ब्लॉक संगठन महामन्त्री पवन शर्मा , ब्लॉक उपाध्यक्ष सुरेश बजाड , मण्डल अध्यक्ष महबूब लीलगर , प्रवक्ता राजेन्द्र कुमावत , दांतारामगढ़ सरपंच संघ अध्यक्ष छितरमल लोरा , पलसाना सरपंच संघ अध्यक्ष राजकुमार सैनी , भँवरलाल कुमावत , हरकचन्द जैन , पार्षद इंजी.शमशेर अली , बाबू खां मनियार , कालूराम नायक , अमित काला , देवेन्द्र खांडेकर सहित सभी पार्षदगण , कई सरपंचगण पूर्व सरपंचगण एवं गणमान्य नागरिक व महिलाएं उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button