झुंझुनूताजा खबर

सामाजिक कार्यकर्ता व कवि मुजाहिद चौधरी एडवोकेट को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष बनाया

आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने संगठन का विस्तार करते हुए

झुन्झुनूं, राष्ट्रीय साहित्यिक व सामाजिक संगठन आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने संगठन का विस्तार करते हुए उत्तर प्रदेश में हसनपुर अमरोहा के लेखक, विश्लेषक, सामाजिक कार्यकर्ता व कवि मुजाहिद चौधरी एडवोकेट को आदर्श समाज समिति इंडिया पश्चिमी उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है। समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी ने बताया कि एडवोकेट मुजाहिद चौधरी एक अच्छे लेखक, कवि, विश्लेषक व अच्छे सामाजिक कार्यकर्ता और आदर्श समाज समिति इंडिया के सक्रिय सदस्य हैं। उनकी कार्यशैली, कर्तव्यनिष्ठा, साहित्य प्रेम, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक कार्यों के प्रति रुझान को देखते हुए संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। हमें पूर्ण विश्वास है कि राष्ट्रहित व समाज हित में संगठन को सक्रियता के साथ आगे बढ़ाते हुए लक्ष्य प्राप्ति हेतु अपने उत्तरदायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन द्वारा संचालित सामाजिक और साहित्यिक गतिविधियों को निरंतर जारी रखेंगे। संगठन के महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए किसी भी जाति या धर्म के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। पद की गरिमा का ख्याल रखते हुए नफरत फैलाने वाले संगठनों से दूर रहेंगे। संगठन के माध्यम से समाज व देश में शांति और भाईचारा स्थापित करने में सक्रिय भूमिका निभायेंगे। एडवोकेट मुजाहिद चौधरी की नियुक्ति पर आदर्श समाज समिति इंडिया के कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार प्रकट किया है। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी ने आदेश जारी करते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी मंडल मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, आगरा व अलीगढ़ के सभी जिलों और शहरों की कार्यकारिणी का गठन तीस दिवस में करने का निर्देश दिया है।

Related Articles

Back to top button