नीमकाथानासीकर

जिले के 22 लाख 15 हजार 797 मतदाता 25 नवम्बर को करेंगे मतदान

सीकर, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर सौरभ स्वामी ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव 2023 के लिए जिले में 25 नवम्बर को होने वाले मतदान में आठों विधानसभा क्षेत्रों के 22 लाख 15 हजार 797 मतदाता मतदान महायज्ञ में अपना वोट देकर आहुति देंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर सौरभ स्वामी ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र फतेहपुर में 241 मतदान केन्द्रों पर 2 लाख 54 हजार 795 मतदाता है जिनमें 1 लाख 32 हजार 326 पुरूष व 1 लाख 21 हजार 99 महिला मतदाता, थर्ड जेन्डर मतदाता 03 व 1367 सर्विस मतदाता शामिल हैं।

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र लक्ष्मणगढ़ में 280 मतदान केन्द्रों पर 2 लाख 80 हजार 28 मतदाता है जिनमें 1 लाख 43 हजार 03 पुरूष व 1 लाख 35 हजार 137 महिला मतदाता व 1888 सर्विस मतदाता शामिल हैं।

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र धोद में 261 मतदान केन्द्रों पर 2 लाख 79 हजार 128 मतदाता है जिनमें 1 लाख 43 हजार 503 पुरूष व 1 लाख 33 हजार 399 महिला मतदाता, थर्ड जेन्डर मतदाता 02 व 2224 सर्विस मतदाता शामिल हैं।

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सीकर में 258 मतदान केन्द्रों पर 2 लाख 90 हजार 632 मतदाता है जिनमें 1 लाख 51 हजार 696 पुरूष व 1 लाख 37 हजार 815 महिला मतदाता,थर्ड जेन्डर मतदाता 08 व 1113 सर्विस मतदाता शामिल हैं।

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र दांतारामगढ़ में 277 मतदान केन्द्रों पर 2 लाख 89 हजार 982 मतदाता है जिनमें 1 लाख 49 हजार 700 पुरूष व 1 लाख 38 हजार 299 महिला मतदाता,थर्ड जेन्डर मतदाता 04 व 1979 सर्विस मतदाता शामिल हैं।

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र खण्डेला में 248 मतदान केन्द्रों पर 2 लाख 67 हजार 504 मतदाता है जिनमें 1 लाख 39 हजार 147 पुरूष व 1 लाख 25 हजार 755 महिला मतदाता व 2602 सर्विस मतदाता शामिल हैं।

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र नीमकाथाना में 251 मतदान केन्द्रों पर 2 लाख 73 हजार 971 मतदाता है जिनमें 1 लाख 43 हजार 247 पुरूष व 1 लाख 26 हजार 565 महिला मतदाता,थर्ड जेन्डर मतदाता 03 व 4156 सर्विस मतदाता शामिल हैं।

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र श्रीमाधोपुर में 252 मतदान केन्द्रों पर 2 लाख 79 हजार 757 मतदाता है जिनमें 1 लाख 46 हजार 657 पुरूष व 1 लाख 30 हजार 462 महिला मतदाता व 2638 सर्विस मतदाता शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि जिल में दिव्यांग मतदाता 17 हजार 289 तथा 80 वर्ष से अधिक की आयु के 52 हजार 865 मतदाता मतदान करेंगे।

Related Articles

Back to top button