ताजा खबरसीकर

शेखावाटी उत्सव के दूसरें दिन हेरिटेज वॉक सहित मनोरंजन एवं खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित

सीकर, जिला प्रशासन सीकर एवं पर्यटन विभाग राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में 10 से 12 मार्च तक आयोजित होने वाले शेखावाटी उत्सव के तहत पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम लक्ष्मणगढ़ में शनिवार द्धितीय दिवस 11 मार्च 2023 को प्रात: 8 से 9 बजे तक मुरली मनोहर मंदिर (डाकनिया मंदिर) से जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम तक हेरिटेज वाक, प्रात: 10 बजे मनोरंजन एवं खेलकूद प्रतियोगिताएं जिसमें ऊँट एवं घोड़ा नृत्य, साफा बांध, मटका दौड़, कबड्डी, बास्केटबॉल आयोजित की गई। जिसमें तीन टांग दौड़ में प्रथम स्थान सीमा, भारती, द्धितीय स्थान पर संजू, खुशी, बास्केटबॉल प्रतियोगिता में विजेता रधुनाथ बालिका विद्यालय लक्ष्मणगढ़ व उप विजेता तोदी कॉलेज लक्ष्मणगढ़ रही। साफा बांध प्रतियोगिता में विजेता नाहर सिंह व उप विजेता जय सिंह, घोड़ा नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर महावीर कटारिया, भंवर लाल, द्धितीय स्थान पर दिनेश भाकर, राकेश रहे। वहीं ऊँट श्रृंगार नृत्य में प्रथम स्थान पर मांगीलाल पचार, द्धितीय स्थान पर मनजी मीणा तथा ऊँट नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मनोहर भाट, द्धितीय स्थान पर प्रभु सिंह रहे।

जिला कलेक्टर डॉ. यादव ने बताया कि 12 मार्च 2023 को प्रात: 7 बजे योग कार्यक्रम ईकोलॉजी पार्क में तथा प्रात: 8 बजे स्वच्छता जागरूकता रैली (गढ़ मुरली मनोहर मंदिर से नेहरू स्टेडियम तक), प्रात: 10 बजे पारम्परिक खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी वहीं सायं 7 बजे सांस्कृतिक संध्या में मुख्य आकर्षण के रूप में कैलाश खेर शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि 10 से 12 मार्च तक प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक पतंगबाजी इकॉलोजी पार्क लक्ष्मणगढ़ में आयोजित किया जाएगा तथा आतिशबाजी के साथ शेखावाटी उत्सव का समापन होगा।

Related Articles

Back to top button