चुरूताजा खबर

रतनगढ़ भाजपा शहर मण्डल ने मनाया 45वा स्थापना दिवस

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] भारतीय जनता पार्टी रतनगढ़ शहर मण्डल ने शनिवार को स्थानीय भाजपा कार्यालय में भाजपा का 45वा स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया। कार्यक्रम के शुभारंभ में अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता की चित्रों के आगे दीप प्रज्वलित कर के पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर भाजपा नेता व पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने कहा कि 1980 से लेकर 2024 तक के लंबे सफर मैं प्रतिकूल परिस्थितियों मैं भाजपा कार्यकर्ताओं ने संघर्ष करते हुए जो भाजपा रूपी पौधा लगाया था वो आज वटवृक्ष बन चुका है। महर्षि ने भाजपा के इतिहास पर प्रकाश भी डाला। इस दौरान कार्यक्रम को भाजपा नेता दीनदयाल पारीक, बजरंग गुर्जर, भागीरथ सिंह राठौड़ ने भी भाजपा के इतिहास विकास पर विस्तृत प्रकाश डाला। इस अवसर पर पार्टी कार्यालय की छत पर एवं कार्यकर्ताओं के घरों पर भाजपा का ध्वज लगाया गया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा शहर मण्डल सयोंजक महेश सैनी ने किया। इस दौरान भाजपा नेता अर्जुनसिंह फ्रांसा, संतोष तालनिया, शिवभगवान कम्मा, देवी सिंह पड़िहार, हिम्मतसिंह मालासी, प्रदीप सैनी, साबिर गौरी, राजकुमार महर्षि, साबूसिंह, गिरधारी प्रजापत, नंदलाल सुरोलिया, बाबूलाल प्रजापत, जगदीश जी पारीक, रमेश जेदिया, हेमन्त पंवार, जगदीश सांखोलिया, सुशील इंदौरिया, राकेश गौड़, सलीम खान, सुनील कम्मा, राजेंद्र चांदगोठिया, धनराज इन्दोरिया, दिनेश लाहोटी, नागेश महर्षि आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button