चुरूताजा खबरराजनीति

भाजपा रतनगढ़ मण्डल संयोजक बनने पर सैनी का हुआ स्वागत

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने शनिवार को भाजपा के रतनगढ़ मण्डल के नवनियुक्त संयोजक महेश सैनी का साफा,पार्टी का दुपट्टा एवं पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया | इस दौरान पूर्व विधायक महर्षि ने कहा कि सैनी की नियुक्ति से भाजपा संगठन कार्य को नई दिशा एवम मजबूती मिलेगी | भाजपा हर वर्ग को साथ में लेकर “सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास,सबका प्रयास” के मूलमंत्र को साकार करने वाला वृहद परिवार है | भाजपा जिलाउपाध्यक्ष दीनदयाल पारीक ने कहा कि सैनी पार्टी के निष्ठावान एवम पार्टी की रीती निति को आगे बढ़ने वाले कार्यकर्त्ता है | इनके भाजपा मण्डल संयोजक बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में नए जोश एवम उर्जा का संचार हुआ है | नवनियुक्त भाजपा रतनगढ़ शहर मण्डल संयोजक महेश सैनी ने कहा कि भाजपा पार्टी ने मुझ जैसे साधारण कार्यकर्त्ता को मण्डल संयोजक बनाकर, जो विश्वास जताया है उस विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूर्व विधायक महर्षि एवम पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में चलते हुए सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को साथ में लेकर पार्टी कार्य को गति प्रदान करने का हर संभव प्रयास करूँगा | सैनी ने कहा कि केन्द्र एवम राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को घर घर तक पहुँचाने का भी प्रयास करेगें | इस दौरान सैनी के साथ आये भाजपा कार्यकर्त्ता एवम वरिष्ठजनों ने पूर्व विधायक महर्षि का साफा एवम पुष्पहार पहनाकर स्वागत करते हुए सैनी को भाजपा मण्डल संयोजक बनाने पर आभार जताया | इस अवसर पर रतनगढ़ विधानसभा संयोजक अर्जुन सिंह फ्रांसा,दीनदयाल पारीक,हरिप्रसाद दायमा,बाबूलाल प्रजापत,स्वरूप सिंह सेहला,किशोरी प्रजापत,सुशील इन्दौरिया,प्रवीण शर्मा,किशन सैनी,नन्दकिशोर गढ़वाल,गौरीशंकर खडोलिया,सुनील कम्मा,प्रदीप सैनी,ओमप्रकाश सुईवाल,ओमप्रकाश गौड़,सत्यनारायण गौड़,दिनेश रतावा,खजान सिंह,सुरेन्द्र सिंह,रिछपाल सिंह,आशुतोष शर्मा,विकास काछवाल,बजरंगलाल टाक,जितेन्र्स सैनी,प्रशान्त तंवर,बजरंग गौड़,मोहनलाल गौड़,धनराज सैनी,कैलाश सिंह,हेमन्त मंगलहारा ,विकास सैनी,अमित प्रजापत सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्त्ता एवम पदाधिकारी उपस्थित थे |

Related Articles

Back to top button