ताजा खबरनीमकाथानाराजनीतिशेष प्रदेश

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने की विधानसभा चुनाव मे भाजपा का समर्थन की घोषणा

जयपुर, राजस्थान विधानसभा के चल रहे चुनावो मे राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने का निर्णय किया है | युवा मोर्चा प्रदेस अध्यक्ष गोविन्द ठाकुर ने बताया कि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस की ओर से आज पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एव राजस्थान के प्रभारी विनोद नागर ने भाजपा प्रदेश कार्यालय आ कर समर्थन का पत्र भाजपा के चुनाव प्रबंधन समिति के सह संयोजक ओंकार सिंह लाखावत को सौंपा। नागर ने समर्थन पत्र सौंपते हुए कहा कि राजस्थान मे भाजपा की सरकार बनने से राज्य का विकास होगा और आम जन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण होगा। जनसेवा सरकार का गठन करने हेतु राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी बिना शर्त राष्ट्रीय हित मे भाजपा का समर्थन करेगी।

गोविन्द ठाकुर ने कहा कि पूरे राजस्थान के सभी विधानसभा सीटों पर इस बार भाजपा की जीत सुनिश्चित है राज्य की जनता जान चुकी है कि उनका साथ और राजस्थान का विकास सिर्फ भाजपा ही करवा सकती है। इस मौके पर भाजपा कार्यालय मे राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के कोषाध्यक्ष विनोद नागर के साथ राष्ट्रीय सचिव व सह प्रभारी राजस्थान डॉ संदेश यादव प्रदेस अध्यक्ष महेन्द्र ओझा युवा मोर्चा प्रदेस अध्यक्ष गोविन्द ठाकुर जयपुर शहर अध्यक्ष आशीष कटारिया हर्ष चौधरी एव अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित रहें। भारतीय जनता पार्टी की ओर से ओंकार सिंह के साथ प्रशासनिक व्यवस्था प्रमुख राजेन्द्र सिंह शेखावत विधि प्रकोष्ठ प्रदेस सह संयोजक सौरव सरस्वत उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button