
मामला दर्ज, पीड़िता बोलीं-भाई को मारने की धमकी देता था
चूरू, [सुभाष प्रजापत ] सादुलपुर में नाबालिग बालिका के साथ सौतेले पिता द्वारा बलात्कार करने का मामला सादुलपुर थाने में दर्ज हुआ है। पीड़ित बालिका ने बताया कि सौतेला पिता उसके सगे भाई को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा, जिसके कारण वह दो माह से गर्भवती हो गई।थाना अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह झाझड़िया ने बताया कि पीड़ित बालिका ने रिपोर्ट में बताया कि वह अपनी माता पिता के साथ नागला चिटा मिहारी जिला कासगंज उत्तर प्रदेश हाल किराएदार वार्ड नंबर 9 सिल्वर फैक्ट्री के पास सादुलपुर में रहते हैं। उसके पहले पिता की मौत काफी साल पहले हो गई थी। जिसके बाद मां ने दूसरी शादी कर ली। उसका दूसरा पिता उसकी मां को उत्तर प्रदेश से सादुलपुर ले आया। सौतेला पिता सादुलपुर में पानी पुरी बेचने और हलवाइयों के साथ काम करते हैं। घर पर वह और उसका छोटा भाई रहता हैं।सौतेले पिता करीब चार साल से उसके साथ छेड़छाड़ करते आ रहा हैं। करीब एक साल पहले उसकी माता उसके छोटे भाई को स्कूल छोड़ने गई थी। पीछे से मौका देखकर उसके दूसरे पिता उसके साथ दुष्कर्म किया। जब भी मौका मिलता उसका पिता कई बार दुष्कर्म किया। करीब दो माह पहले उसकी मां और छोटा भाई घर पर नहीं थे, उस दिन सौतेले पिता ने फिर दुष्कर्म किया। जब भी विरोध करती तो सौतेला पिता उसके सगे भाई को जान से मारने की धमकी देता। पीड़िता ने बताया कि अब लगभग 2 महीने से गर्भवती होगई। पीड़िता ने तीन-चार दिने पहले आप बीती की अपने भाई और मां को बताई। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।