चुरूताजा खबर

पुलिस थाने मे बने नवनिर्मित स्वागत कक्ष व मालखाने का लोकार्पण

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट घोषणा में दिए थे निर्देश

सरदारशहर, प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट घोषणा में राजस्थान के सभी पुलिस थानों में आगंतुकों के लिए स्वागत कक्ष बनाने के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों की पालना करते हुए भानीपुरा पुलिस थाने मे बने नवनिर्मित स्वागत कक्ष व मालखाने का लोकार्पण मंगलवार को महानिरीक्षक रेंज बीकानेर जोश मोहन ने किया। इस अवसर पर तेजस्विनी गौतम पुलिस अधीक्षक चूरू, डीवाईएसपी गिरधारीलाल शर्मा, सरदारशहर थाना प्रभारी महेन्द्रदत शर्मा, भानीपुरा थानाधिकारी मलकितसिंह ने आईजी का स्वागत किया। इस अवसर पर थाना परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें जोस मोहन महानिरीक्षक का जनप्रतिनिधियों व पुलिस अधिकारीयों ने सम्मान किया। इस अवसर पर संबोधन करते हुए महानिरीक्षक ने कहा कि बिना जनता के सहयोग के कानून व्यवस्था को सुचारू नहीं किया जा सकता है। इसलिए व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनता का सहयोग आवश्यक है। पुलिस अपना काम ईमानदारी से कर रही है। इसी प्रकार स्थानीय इच्छापूर्ण मंदिर के सामने कुबेर पैलेस में उपमहानिरीक्षक से महानिरीक्षक बनने पर पहली बार सरदारशहर पहुंचने पर जोश मोहन का कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

Related Articles

Back to top button