झुंझुनूताजा खबर

सूरजगढ़ में श्री बजरंग लाल गाँधी स्मृति दिवस पर हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड से नवाजा गया

झुंझुनू, राष्ट्रीय साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्थान आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वावधान में आदर्श समाज के प्रणेता, समाज सेवी व स्वतंत्रता सेनानी श्री बजरंग लाल गाँधी की पुण्य स्मृति में 1 सितंबर शुक्रवार को सुबह 11 बजे कानाराम कांटीवाल की अध्यक्षता में होटल रानी बाग सूरजगढ़ में गाँधी सेवा रत्न अवार्ड 2023, प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता राजपाल सिंह रहे। पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर जयलाल सिंह व बरासिया कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रवि शर्मा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में मौजूद रहे। गाँधी सेवा रत्न अवार्ड प्रतिभा सम्मान समारोह का प्रभारी प्रयागराज से रेनू मिश्रा दीपशिखा को बनाया गया। कार्यक्रम का संचालन मनजीत सिंह तंवर ने किया। सूरजगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष पुष्पा गुप्ता, रणधीर सिंह बुडानिया, पीसीसी सदस्य विनोद पूनियां, रणजीत सिंह चंदेलिया, सेवाराम गुप्ता, युवा जाट महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय मील, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र सेन, कृष्णदास महाराज, भारत लाल नूनिया, मनोहर लाल मोरदिया, काजड़ा सरपंच मंजू तंवर, मनोहर लाल मोरदिया, भगीना सरपंच विनोद कुमार, पिलानी एसीबीओ मनीष चाहर, जीणी सरपंच अमीलाल भड़िया, शिक्षाविद मोतीलाल डिग्रवाल आदि विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में मौजूद रहे।

आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने बताया कि वर्ष 2023 साहित्य का गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड अमेरिका प्रवासी साहित्यकार रेखा भाटिया, उत्तर प्रदेश प्रयागराज के साहित्यकार डॉ. शंभूनाथ त्रिपाठी अंशुल व चिड़ावा के शिक्षक, कवि और साहित्यकार अनिल कुमार शर्मा अनमोल को दिया गया है। जोधपुर के समाजसेवी एवं भामाशाह कालूराम सोनेल, सूरजगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष पुष्पा गुप्ता, पतंजलि राज्य प्रभारी पवन कुमार सैनी, समाजसेवी कैलाश व्यास लीखवा, अजमेर से शिक्षाविद् व समाजसेवी लादूराम गर्वा, कोटा से बी एल गोठवाल, सूरजगढ़ से शिक्षाविद् व समाजसेवी मंजू ठोलिया, सूरजगढ़ सीएचसी प्रभारी डॉ. हरेंद्र धनखड़, जिला बारां से सुरेश कुमार मेघवाल, कोटा से ममता मेघवाल, समाजसेवी व योग शिक्षक सुमन मान अगवाना, समाजसेवी मनोहर लाल जांगिड़ सूरजगढ़, पत्रकार कृष्ण ढ़स्सा चिड़ावा, आयुर्वेद विभाग पचेरी से नरेश कुमार यादव, रेवाड़ी हरियाणा से विकास कुमार यादव, जिला चूरू से गिरधारी लाल कांटीवाल, पिलानी से एडवोकेट हजारीलाल सुनियां, गुढ़ागौड़जी से पत्रकार जगदीश प्रसाद महरानियां, एडिटर नवीन कुमार पंवार, स्वच्छता अभियान जिला झुन्झुनूं की ब्रांड एंबेसडर अंकिता क्यामसरिया आदि को गांधी सेवा रत्न अवॉर्ड- 2023 से सम्मानित किया गया है। निकिता क्यामसरिया का भी विशेष सम्मान किया गया। वीर तेजाजी विकास संस्थान के अध्यक्ष जगदेव सिंह खरड़िया, योगाचार्य डॉ. प्रीतम सिंह खुगांई, प्रधानाचार्य सुरेश कुमार पायल जाखोद, मनोहर लाल मोरदिया सीकर, समाजसेवी बाबूलाल डीडवानियां सूरजगढ़, समाजसेवी अविनाश बुडानिया, समाजसेवी शाहिद पठान नरहड़, सुदर्शन शर्मा, एडवोकेट बिहारी लाल बालान सीकर, कानसिंह नाथावतपुरा, समाजसेवी विनोद कुमार नायक सीकर, समाजसेवी विजय मील चिड़ावा, विजेंद्र शास्त्री अगवाना, बजरंगलाल धींवा सूरजगढ़, देवेंद्र सैनी, कैलाश चंद्र चौहान अजमेर, बाल कल्याण समिति के पूर्व सदस्य भरतलाल नूनिया, हरियाणा से पूरण सिंह गुर्जर, शिक्षाविद् व समाजसेवी मनजीत सिंह तंवर काजड़ा, समाजसेवी व वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र सेन, शिक्षाविद् व समाजसेवी डॉ. रवि शर्मा, समाजसेवी रोहित कुमार पिलानी, समाजसेवी ओमप्रकाश झारोड़ा, पर्यावरण प्रेमी जय सिंह झांझड़िया, एडवोकेट सहीराम झुंझुनूं आदि का विशिष्ट सम्मान किया गया। योगा खिलाड़ी सुदेश खरड़िया सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया। अल्का बोयल जयपहाड़ी ने भी शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति पेश की। बरासिया कॉलेज के बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया उन्हें भी सम्मानित किया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जाखोद, राजकीय बालिका विद्यालय सूरजगढ़, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लीखवा, सरती देवी मान स्कूल सूरजगढ़, विवेकानंद स्कूल काजड़ा, विकास पब्लिक स्कूल सूरजगढ़, राजकीय बालिका विद्यालय काजड़ा व कुछ अन्य विद्यालयों के टॉपर बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में इंद्र सिंह शिल्ला, फूलचंद सुनियां, राधेश्याम चिरानिया, अमित करोल, उप सरपंच राकेश कुमार, सुनील कठानिया, महेश मनीठिया, दिनेश खाटीवाल, सुनील राजोरिया, चंद्रकांत बागोतिया, रघुवीर सिंह भाटिया, राजेश खुडिया, हंसराज देवरोड़, महेंद्र सिंह हवलदार, शिक्षिका सुनीता, रणवीर सिंह ठेकेदार राजेंद्र कुमार गांधी, उम्मेद सिंह, वीरेंद्र क्यामसरिया, हनुमान राम पूर्व सरपंच लीलाराम, होशियार सिंह, दिलीप नारनोलिया, कपिल मिस्त्री, राजरूप नारनोलिया, गीता देवी पिलानी, सतीश कुमार हर्ष, रवि कुमार, सोनू कुमारी, सुनील गांधी, सुभिता, पिंकी, संदीप नारनोलिया, अंजू गांधी आदि अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मनजीत सिंह तंवर ने किया। आदर्श समाज समिति इंडिया परिवार व समस्त गांधी परिवार ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button