चुरूताजा खबर

जनसुनवाई में विभिन्न समस्याओं का हुआ समाधान

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] शहरी एवम ग्रामीण क्षेत्र से आये आमजन ने गुरुवार को पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि के समक्ष विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग रखी | भाजपा कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में बिजली,पानी,चिकित्सा सड़क एवम शिक्षा सम्बंधित विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की गई | पूर्व विधायक महर्षि ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर सम्बंधित अधिकारी को त्वरित समाधान के निर्देश दिए | महर्षि ने कहा कि आमजन की मूलभूत आवश्यकता से सम्बंधित सम्स्स्याओं का अधिकारी त्वरित समाधान करें | अब प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है | तो विकास कार्य की रफ्तार भी बढ़ी है | प्रदेश की भाजपा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से भी आमजन लाभान्वित हो रहा है | इस अवसर पर शहरी एवम ग्रामीण क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में आमजन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button