झुंझुनूताजा खबरधर्म कर्म

श्रीमद् भागवत कथा का भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ

गणेश मंदिर के सामने कल्याण दास महाराज की बगीची में

झुंझुनू, गणेश मंदिर के सामने कल्याण दास महाराज की बगीची में 1 जनवरी से 8 जनवरी तक किरण इंद्र संस्थान द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत महा कथा में 251 महिलाओं द्वारा डीजे के साथ नाश्ते, झूमते कलश शोभा यात्रा निकाली गई। भाजपा नेता कमल कांत शर्मा के मुख्य आतिथ्य में मुख्य यजमान भाजपा युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश सैनी ने सपत्नीक संगीता देवी के साथ पूजा अर्चना कर श्रीमद् भागवत कथा को सर पर रख कर महिलाओं के साथ कलश यात्रा में शामिल हुए। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष सीमा अग्रवाल ने 111 श्रीमद् भागवत सप्ताह पुराण करवाने का संकल्प लिया है उसमें यह दूसरी भागवत कथा है। व्यासपीठ पर विराजमान पंडित कृष्ण महाराज तातीजा वाले ने कथा का शुभारंभ करते हुए कहा कि भागवत कथा समाज में प्रेम का संदेश देती है सामाजिक सद्भाव व शांति तथा आपसी भाईचारे के लिए भागवत कथा सुनना आवश्यक है। उन्होंने भागवत कथा के सुनने से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताएं। कथा महात्म्य, गोकर्ण उपाख्यान पर विस्तार से प्रकाश डाला। भजन गायक आनंद एंड पार्टी ने कथा में सुंदर भजन गाए। अपर जिला कलेक्टर जेपी गौड़ ने भी अतिथि के रुप में कथा में भाग लिया। इस मौके पर आयोजक संस्था अध्यक्ष सीमा अग्रवाल, श्याम भक्त कुलदीप भार्गव, सीताराम केडिया, चंद्र प्रकाश जालान, यश केडिया, कांता देवी ,पार्वती सैनी, गिन्नी देवी, रेखा, तारामणि, सुमन, गीता देवी, पुष्पा, रुकमणी, मोहनलाल सैनी, रणवीर, नंदलाल सैनी, राजू सैनी ,जयराम ,पीयूष, आराध्या अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भक्तगण श्रोता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button