झुंझुनूताजा खबर

प्रशासनिक अधिकारियों ने पेयजल व्यवस्था को लेकर किया निरीक्षण

झुंझुनूं , जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न ब्लॉक्स में प्रशासनिक अधिकारियों ने पेयजल व्यवस्था को लेकर निरीक्षण किया। झुंझुनूं शहर में उपखंड अधिकारी सुमन सोनल ने जलदाय विभाग के सहायक अभियंता पुनीत सैनी के साथ कई घरों में भ्रमण कर पेयजल सप्लाई की स्थिति का जायजा लिया। जिला मुख्यालय पर पेयजल आपूर्ति संतोष पाई गई। एसडीएम ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को पानी सप्लाई के लिए घरों में लगाए जाने वाले बूस्टर के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं सूरजगढ़ तहसीलदार सी.एस. यादव ने सूरजगढ़ के वार्ड नंबर 3 व 4 में पेयजल सप्लाई का औचक निरीक्षण किया और जलदाय विभाग के अधिकारियों को आवश्यक-दिशा निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button