झुंझुनूताजा खबरराजनीति

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न

प्रदेश मंत्री लक्ष्मीकांत भारद्वाज बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे

झुँझुनू, भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक शनिवार को खेतड़ी नगर में आयोजित की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पार्टी के प्रदेश मंत्री लक्ष्मीकांत भारद्वाज बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश मंत्री लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद देश में बुनियादी मुद्दों के साथ – साथ वैचारिक मुद्दों का भी समाधान किया गया जिसके परिणामस्वरूप देश में वर्षों से लम्बित राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो सका। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया ने कहा कि राजनैतिक कार्यों के साथ – साथ भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सामाजिक सरोकार के कार्य भी करता है जिसके चलते कोरोना जैसी महामारी के दौरान भी कार्यकर्ताओं ने अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए पीड़ित मानवता की सेवा की। सांसद नरेन्द्र कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के चलते समाज की अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों को संबल मिला है। सूरजगढ़ विधायक सुभाष पूनिया ने राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के बारे में जानकारी दी। बैठक में भा ज पा नेता इंजिनियर धर्मपाल गुर्जर ने राजनैतिक प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष प्यारे लाल ढूकिया ने किया। राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् के साथ शुरू हुई कार्यसमिति का समापन राष्ट्रगान के साथ के साथ किया गया। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, पूर्व सांसद संतोष अहलावत,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास शर्मा, उप जिला प्रमुख सतवीर गुर्जर, जिला महामंत्री सरजीत चौधरी, योगेन्द्र मिश्रा, राजेश दहिया, जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र भांबू, रामनिरंजन पुरोहित, राकेश शर्मा,मदन लाल सैनी, शेर सिंह निर्वाण, जिला मंत्री मंजू सैनी, महेंद्र चंदवा, रामस्वरूप सैनी, महावीर ढाका,रिशाल कंवर,नीता यादव, सुरेन्द्र सोनी, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राकेश पाटन, उधोग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विनोद झाझडिया, पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दलीप स्वामी,नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मुरली मनोहर शर्मा, यतेन्द्र सैनी, बगड़ चैयरमेन गोविन्द सिंह राठौड़, झुंझुनूं ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बहादुर स्वामी, बालाजी मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र शेखावत, पिलानी अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौड़, नवलगढ़ ग्रामीण प्रकाश सैनी, मुकुंदगढ़ अध्यक्ष मनीष शर्मा, लोहार्गल अध्यक्ष किशन गुर्जर, चिड़ावा ग्रामीण अध्यक्ष विकास स्वामी,डुलानिया मंडल अध्यक्ष होशियार शर्मा, मंड्रेला संयोजक ओमप्रकाश सोनी,भारु संयोजक अजीत सिंह,कोलिंडा अध्यक्ष देशराज राड, खेतड़ी नगर संयोजक ज़िले सिंह यादव,नूआ मंडल अध्यक्ष इंद्राज ढाका,मेहाडा संयोजक नरेन्द्र शर्मा,जसरापुर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र काजला, सूरजगढ़ शहर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र गोयल,सिंघाणा मंडल अध्यक्ष सचिन गुप्ता, पचेरी मंडल अध्यक्ष सतवीर दौराता, चंवरा मंडल अध्यक्ष जतन किशोर सैनी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसिंह माठ, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रतन सिंह तंवर,ओ बी सी मोर्चा जिलाध्यक्ष जयदीप गुर्जर,एस सी मोर्चा जिला संयोजक सुरेन्द्र भाटिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज सयोराण, डा. मधूसुदन मालानी, बुधराम सैनी, अरुणा सिहाग, विक्रम रोहिल, पूर्व चेयरमैन राधेश्याम सैनी, सावित्री सैनी, जिला परिषद सदस्य कमलेश देवी,मंजू कुलहरि,शशि सैनी,सुधा पंवार, मूलचंद सैनी पौंख,मोहन लाल सैनी किशोरपुरा,उप प्रधान सरला सैनी , मंजू चौहान ,मनोज आलडिया,ललित जोशी, जगदीस गोस्वामी, चंद्र्प्रकाश शुक्ला, ख़याली राम कुमावत,दलिप सैनी, मुकेश सैनी, नंदलाल सैनी, नीरू यादव, सोशल मीडिया जिला संयोजक सुभाष सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button