झुंझुनूताजा खबरराजनीति

कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं के मजबूत इरादों के दम पर दुबारा सरकार बनायेगी – रीटा चौधरी

मंडावा व अलसीसर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की पहली मीटिंग हुई

झुंझुनू, मंडावा व अलसीसर ब्लॉक कॉंग्रेस की नई कार्यकारिणी का गठन होने के बाद आज पहली मीटिंग दोनों ब्लॉकों की सामुहिक मीटिंग मंडावा ब्लॉक अध्यक्ष किरोड़ीमल पायल व अलसीसर ब्लॉक अध्यक्ष यगपाल सिंह की अध्यक्षता में जाट बोर्डिंग में मंडावा विधायक रीटा चौधरी की मौजूदगी में हुई। यह जानकारी देते हुवे ब्लॉक उपाध्यक्ष जाकिर झुंझुनुवाला ने बताया कि दोनों कार्यकरणी को संबोधित करते हुवे रीटा चौधरी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने महँगाई राहत में बहुत कम कर रही जिनको आमजन तक कार्यकर्ता लेकर जाये पदाधिकारी की जिम्मेदारी हैं कि वो बूथों पर जाकर सरकार की योजनाओं से सभी को जोड़े व युवाओं व महिलाओं के लिये हो रहे कर्यो की जानकारी आम घर तक पहुचाये। इस बार राज्य में कॉंग्रेस कार्यकर्ताओ के दम पर मजबूत इरादों के साथ मैदान में उतरेंगे और दुबारा सरकार बनायेगे। कार्यकर्ता को संबोधित करते हुवे पीसीसी सदस्य सलीम सिगड़ी ने कहा कि संगठन के लोगो के पास सत्ता की चाबी होती हैं कार्यकरणी की मीटिंग में संगठन महामंत्री शशी भारू, अलसीसर महामंत्री महेंद्र सिंह कटारिया,उपाध्यक्ष हरिराम कुमास,मुबारिक हैबत,यसंवत यादव,सचिव सज्जाद कंकडेव, रामावतार चूड़ी,सुरजाराम मीणा, महासचिव अखलाक जबसरिया,राजेश बाबल टाई,विष्णु शर्मा, विजेन्द्र सिंह,ओमप्रकाश पुनिया, महेश बाजिसर,महासचिव दाऊद क़ुरैशी, सुशील जांगिड़,पवन कुमार,अनिल खीचड़,पूर्व सरपंच जगदीश, नरेंद्र कुमार,गफार महनसर,ईश्वर पाटोदा,उपाध्यक्ष शौकत गागियासर,सरजीत कोलिंडा,हुकुम सिंह डाबड़ी,लक्ष्मी देवी, मुकेश देवी जांगिड़, मोहनी देवी सहित दोनों ब्लॉक के सभी पदाधिकारि व सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button