झुंझुनूताजा खबर

क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई

झुंझुनू, चोटिया कॉम्प्लेक्स सूरजगढ़ में जगदेव सिंह खरड़िया के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई। इस मौके पर आजाद हिंद फौज की कैप्टन लक्ष्मी सहगल को भी याद किया। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी, सामाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश सेवदा, जाट महासभा के अध्यक्ष जगदेव सिंह खरड़िया, शिक्षाविद् राजपाल फौगाट आदि ने शहीद चंद्रशेखर आजाद के जीवन संघर्ष के बारे में अवगत करवाया। जगदेव सिंह खरड़िया ने कहा – चंद्रशेखर आजाद का क्रांतिकारी जीवन असहयोग आंदोलन से शुरू हुआ था। इसके बाद इन्होंने काकोरी कांड की घटना को अंजाम दिया। साइमन कमीशन के विरोध जलसे में भाग लिया और सरदार भगत सिंह के साथ मिलकर लाला लाजपत राय की मौत का बदला लिया। चंद्रशेखर आजाद स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा थे, उनकी जयंती पर हम नमन करते हैं। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी, जगदेव सिंह खरड़िया, राजेन्द्र फौजी, बनवारी भाम्बू, करणसिंह दिवाच, राजपाल फौगाट, ओमप्रकाश सेवदा, टेकचंद स्वामी, सांवरमल, प्रवीण कालीरावणा, पंकज, नवीन काजला, सुरजभान आदि अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button