झुंझुनूताजा खबर

राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय काजड़ा में वार्षिक उत्सव मनाया

विशिष्ट अतिथि आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी

सूरजगढ़, सेठ खूबचंद बैजनाथ राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय काजड़ा में सरपंच मंजू तंवर की अध्यक्षता में वार्षिक उत्सव और भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह भालोठिया और विशिष्ट अतिथि आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा, प्रधानाचार्य ममता यादव, प्रधानाध्यापक अजय पुनियां, सामाजिक कार्यकर्ता व शिक्षाविद मनजीत सिंह तंवर, डॉ. मनोज जोशी, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका विमला देवी आदि रहे। वार्षिक उत्सव में विद्यालय की बालिकाओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार नारनौलिया ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों और भामाशाह द्वारा दिए गये दान और कार्यों की विस्तृत जानकारी पेश की और क्षेत्र के लोगों से आह्वान किया कि अपने बच्चों को सरकारी विद्यालय में दाखिला दिलायें। सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे इमानदारी से राष्ट्र की सेवा करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेंद्र सिंह भालोठिया व विशिष्ट अतिथि धर्मपाल गांधी सहित अन्य वक्ताओं ने भी बालिका शिक्षा को बढ़ावा की देने की बात कहते हुए राजकीय विद्यालयों में बच्चों को दाखिला दिलाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में पधारे अतिथियों और भामाशाहों का विद्यालय परिवार द्वारा शॉल, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। सरपंच मंजू तंवर ने अध्यक्षीय भाषण में राजकीय विद्यालय व अन्य स्थानों पर विकास कार्य करवाने की प्रतिबद्धता को दोहराया। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेंद्र सिंह भालोठिया को आदर्श समाज समिति इंडिया प्रयागराज मंडल की अध्यक्ष लेखिका व कवयित्री रेनू मिश्रा दीपशिखा द्वारा लिखी गई पुस्तक ‘पल्लव’ और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का दुर्लभ छायाचित्र भेंट किया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अध्यापिका सुशीला बिरमाण, प्रेमलता, सुनीता चौधरी, सेवानिवृत्त अध्यापक रघुवीर सिंह, वरिष्ठ अध्यापिका स्वीटी पूनियां, वरिष्ठ अध्यापिका पवित्रा देवी, सुनीता सैनी, सुमन, सुशीला, संतोष ओला, कृष्णा सैनी, सुशीला देवी, विकास कुमार बुडानियां, निशा बुडानियां, दलीप जांगिड़, प्रमोद कुमार आदि अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापिका सुशीला ने किया। संस्था प्रधान सुरेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Back to top button