झुंझुनूताजा खबरराजनीति

बिजली -पानी और कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

झुंझुनू, बिजली-पानी और कानून व्यवस्था को लेकर आज शुक्रवार को झुंझुनूं में कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इससे पहले कांग्रेसी कार्यकर्ता मान नगर स्थित कार्यालय में एकत्रित हुए। वहां से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पंचायत समिति सदस्य अमित ओला ने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है, प्रदेश में बिजली-पानी से लेकर कानूनी व्यवस्था चौपट हो गई है। इस भीषण गर्मी में गांव व छोटे कस्बों में अघोषित रूप से 4 से 8 घंटे तक की बिजली कटौती की जा रही है और अब भाजपा सरकार ने बिजली के बिलों के फिक्स चार्ज बढ़ाने का फैसला किया है। यह आम जनता पर आर्थिक बोझ डालने का जन विरोधी फैसला है। जब बिजली की आपूर्ति नही हो रही तो सरकार किसी बात की वृद्धि कर रही है। सरकार इस फैसले को वापस ले।
पानी के लिए भी प्रदेश में त्राहि-त्राहि मची हुई है। कानून व्यवस्था भी पूरी तरह चौपट हो गई है। बदमाश बेखोफ नजर आ रहे है। पूरे प्रदेश में दुष्कर्म, हत्या लूट, अपहरण, चैन स्नैचिंग जैसे गंभीर घटनाएं लगातार सामने आ रही है। प्रदेश की जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। इस दौरान गिडानिया ब्लॉक अध्यक्ष सुमेर सिंह महला, जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष खलील बुडाना, झुंझुनूं ब्लॉक अध्यक्ष अजमत अली,पूर्व चेयरमैन तयब अली, उपसभापति राकेश झाझड़िया, मोहर सिंह सोलाना, प्रवक्ता उमर कुरैशी, जगन सिंह सिहाग, करणीराम मास्टर, महमूद अली सयद, उपराव सिंह, पार्षद युनुस रहमानी, साजिद, रियाज चायल,जुल्फीकार खोखर, अब्दुल्ला अगवान, सलीम कबाड़ी, अदनान, तोफीद सयद, सुभाष अल्हा सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button