ताजा खबरसीकर

जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाता सूची में अपना नाम खोजने की प्रक्रिया का विशेष अभियान आज

लोकसभा आम चुनाव 2024

सीकर, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी ने बताया की आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 के दृष्टिगत जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाता सूची में नाम, क्रमांक एवं मतदान केन्द्र आदि के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए 10 मार्च 2024 को विशेष अभियान का आयोजन किया जावेगा। मतदाता सूची में नाम खोजने के अभियान के दौरान सभी बूथ लेवल अधिकारियों,सुपरवाईजरों एवं बूथ लेवल फील्ड फंक्शनरीज की प्रातः 11 बजे से सांयः 6 बजे तक मतदान केन्द्रों पर उपस्थिति सुनिश्चित की जावे।

मतदाता सूची में अपना नाम खोजने के अभियान के दौरान मतदाता एप्स यथा वीएचए, ईसीआई-सक्षम, केवाईसी, सी-विजिल, 1950 आदि विभिन्न मतदाता जागरूकता पोस्टर्स का प्रदर्शन किया जावे। साथ ही मतदाताओं को वोटर हेल्पलाइन एप (VHA) से मतदाता सूची में अपना नाम देखने के बारे में Hands-on प्रशिक्षण भी प्रदान किया जावे। उन्होंने समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को 10 मार्च 2024 को प्रातः 11 बजे से सांय 6 बजे तक जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाता सूची में अपना नाम, मतदाता क्रमांक, मतदान केन्द्र खोजने आदि का विवरण के बारे में विशेष अभियान का आयोजन किया जाना सुनिश्चित करावें। अभियान के दौरान मतदाता सूची में अपना नाम खोजने वालों की सूचना का विवरण गूगल शीट लिंक में भरवाया जाना सुनिश्चित करावें।

Related Articles

Back to top button