चुरूताजा खबर

कोरोना काल में भी सरकार नहीं चुकी भ्रष्टाचार में, बिना बहस कर दिए बिल पास – विधायक

विधायक महर्षि ने साधा सरकार पर निशाना

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] तहसील गांव सेहला में भाजपा के गौरीसर मंडल का प्रथम प्रवास कार्यक्रम शुक्रवार को हुआ। जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता की अध्यक्षता एवं विधायक अभिनेष महर्षि के मुख्य आतिथ्य में हुए कार्यक्रम में श्रीकृष्ण गोशाला में पौधरोपण भी किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब तक हम अपने बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत नहीं करेंगे, तब तक स्थाई रूप से स्वराज का स्वप्न साकार नहीं होगा। पार्टी के सभी पदाधिकारियों को बूथ स्तर तक प्रवास करना चाहिए। विधायक ने कहा कि राज्य सरकार कोरोना महामारी के समय में भी चिकित्सा के क्षेत्र में भ्रष्टाचार करने से नहीं चुकी और बिना 14 बिल बिना बहस के पारित कर दिए। कार्यक्रम को भाजपा नेता गिरधारीलाल खीचड़, नरेंद्र काछवाल, गिरधारीलाल प्रजापत, अर्जुनसिंह फ्रांसा, विक्रमसिंह ने भी संबोधित किया। जिला उपाध्यक्ष स्वरूपसिंह सेहला ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन सुशील इंदौरिया व मनीष महर्षि ने संयुक्त रूप से किया।

Related Articles

Back to top button